फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Elderly man crushed to death by car in Ghazipur area, accused driver arrested

गाजीपुर में सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने पैदल जा रहे 76 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Feb 2026 10:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 14 Feb 2026 10:29 AM IST
सार

मृतक मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और गाजीपुर गांव में रहता था। वह गाजीपुर फूल मंडी में काम करता था। घटना के समय वह अपने दो साथियों के साथ काम पर जा रहा था।

विज्ञापन
Elderly man crushed to death by car in Ghazipur area, accused driver arrested
स्कॉर्पियो कार ने पैदल जा रहे 76 साल के बुजुर्ग को कुचल दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर इलाके में शनिवार सुबह छह बजे स्कॉर्पियो कार ने पैदल जा रहे 76 साल के बुजुर्ग को कुचल दिया। बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को कब्जे में कर मौके पर मौजूद कार चालक 26 साल के नोएडा यूपी निवासी श्रेय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की शिनाख्त पैक करमाई के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

विज्ञापन


पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि गाजीपुर थाना पुलिस को शनिवार सुबह छह बजे गाजीपुर गांव के सर्विस रोड पर सड़क हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक एक काली स्कॉर्पियो कार खड़ी थी और फुटपाथ पर एक बुजुर्ग मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस घायल को तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने इलाके की थी। इसकी सूचना संबंधित थाने को दी गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को जांच में पता चला कि तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद घसीटते हुए फुटपाथ पर खड़े बुजुर्ग पैदल यात्री को अपनी चपेट में ले ली। मृतक मूलत: पश्चिम बंगाल का रहने वाला था और गाजीपुर गांव में रहता था। वह गाजीपुर फूल मंडी में काम करता था। घटना के समय वह अपने दो साथियों के साथ काम पर जा रहा था। पुलिस कार में सवार अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed