चलती बस में अचानक लगी भीषण आग, बुजुर्ग चालक ने ऐसे बचाई 35 छात्राओं की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलोई इलाके में बुधवार दोपहर छात्राओं को ले जा रही बस में अचानक आग लग गई। बुजुर्ग चालक ने बस को एक ओर लगाकर स्थानीय लोगों की मदद से 35 छात्राओं को नीचे उतारा। इससे बड़ा हादसा टल गया।
दमकल कर्मियों और लोगों की मदद से बस में लगी आग पर काबू पाया गया। आग से बस का अगवा हिस्सा पूरी तरह जल गया। शुरुआती जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह सर्वोदय कन्या विद्यालय, नांगलोई की करीब 35 छात्राओं को लेकर स्कूल के टीचर्स छत्रसाल स्टेडियम आए थे। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार द्वारा हर साल कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
बस में सिर्फ एक दरवाजा था
उसी कार्यक्रम के लिए 11वीं कक्षा की छात्राएं रिहर्सल के लिए बस से आई थीं। दोपहर के समय निजी बस का चालक करतार सिंह (60) बस को लेकर वापस नांगलोई लौट रहा था।
इस बीच दोपहर 1.16 बजे नांगलोई फ्लाईओवर के पास पहुंचते ही उसने देखा बस के इंजन से धुआं निकल रहा है। उन्होंने फौरन बस को एक साइड में रोक लिया। देखते ही देखते पूरी बस में धुआं भर गया।
उन्होंने एक-एक कर सभी छात्राओं और टीचर्स को नीचे उतारा। बस में सिर्फ आगे का दरवाजा था। छात्राओं के उतरते ही बस के अगले हिस्से में आग लग गई। नांगलोई बस हादसा बड़ा हो सकता था।
पुलिस के अनुसार जिस बस में आग लगी उसमें सिर्फ आगे की ओर एक दरवाजा था। बस के इमरजेंसी दरवाजा को भी ताला लगाकर बंद किया गया था। गनीमत यह रही कि समय रहते सभी छात्राओं को उतार लिया गया।