फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eighth Station of the Metro will be the left side of the GT Road.

जीटी रोड के बायीं ओर बनेगा मेट्रो का आठवां स्टेशन

Sun, 24 Aug 2014 12:57 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 24 Aug 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
Eighth Station of the Metro will be the left side of the GT Road.

दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक दौड़ने वाली मेट्रो का एलाइनमेंट मेरठ तिराहे पर प्रस्तावित ग्रेड सेपरेटर यानी फ्लाईओवर के कारण बदल सकता है। मेरठ तिराहे पर तीन लेन का फ्लाईओवर बनने से अब मेट्रो का ट्रैक हिंडन नदी पार कर जीटी रोड के बायीं ओर बनेगा।

विज्ञापन


यहां प्रस्तावित राजनगर एक्सटेंशन (हिंडन रिवर) स्टेशन ट्रैक के दायीं ओर होगा। शनिवार को प्राधिकरण में जीडीए और डीएमआरसी अफसरों के बीच हुई बैठक में इस संभावना पर विमर्श हुआ।
विज्ञापन


जीडीए ने महामाया स्टेडियम के सामने तीन लेन का ग्रेड सेपरेटर बनाने का फैसला लिया है। नया बस अड्डा से मेरठ तिराहे के बीच यह तीन लेन का फ्लाईओवर बनेगा। दिलशाद गार्डन से नया बस अड्डा तक आने वाली मेट्रो का ट्रैक हिंडन नदी तक जीटी रोड के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी के पास यह हज हाउस की ओर मुड़ेगा। नदी पार कर मेट्रो ट्रैक जीटी रोड के बायीं ओर बनेगा। यहीं पर आठवां स्टेशन होगा। इसके आगे ट्रैक जीटी रोड के पास बीचोबीच आएगा।

नदी किनारे निजी जमीन आने के कारण जीडीए कई अन्य विकल्पों पर भी ध्यान दे रहा है। जीडीए मुख्य अभियंता वीके गोयल ने बताया कि मेट्रो ट्रैक निर्माण के लिए हिंडन किनारे कई विकल्पों पर विचार हुआ है।

मेट्रो लाइन की शिफ्टिंग में हीलाहवाली का आरोप
पावर कारपोरेशन और डीएमआरसी अफसरों की खींचतान के चलते मेट्रो लाइन के आसपास की बिजली लाइनों को शिफ्ट करने का काम 20 दिन लेट हो गया है।

अब जीडीए ओएसडी की देखरेख में दोनों विभागों के अफसर संयुक्त सर्वे कर लाइन शिफ्ट कराएंगे। डीएमआरसी के चीफ वेद मित्र ने कारपोरेशन अफसरों के सहयोग नहीं करने की शिकायत जीडीए वीसी से की।


जीडीए वीसी केनिर्देश पर ओएसडी एसवीएस रंगाराव ने दोनों विभागों के अफसरों की बैठक बुलाई। इसमें डीएमआरसी के चीफ इंजीनियर वेद मित्र और पावर कारपोरेशन केचीफ इंजीनियर राशिद अबरार ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed