{"_id":"659aeb3ce9eb144f650dff6b","slug":"eight-percent-more-passengers-are-traveling-in-metro-than-expected-2024-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: अनुमान से आठ प्रतिशत अधिक यात्री मेट्रो में कर रहे सफर, रोजाना यात्रियों की संख्या 67 लाख से अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: अनुमान से आठ प्रतिशत अधिक यात्री मेट्रो में कर रहे सफर, रोजाना यात्रियों की संख्या 67 लाख से अधिक
Sun, 07 Jan 2024 11:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:49 PM IST
सार
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (जनसंपर्क) अनुज दयाल ने बताया कि दिल्ली मेट्रो में हर सप्ताह प्रत्येक कार्य दिवस के दिन अभी 67 लाख यात्राएं यात्री करते हैं, जो फेज तीन के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में प्रस्तावित अनुमानों से ज्यादा है।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में प्रस्तावित अनुमान से आठ प्रतिशत अधिक यात्री सफर करते हैं। वर्तमान में मेट्रो में प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों की पैसेंजर जर्नी 67 लाख से अधिक पहुंच गई है। यही नहीं मेट्रो ने वर्ष 2022 में 2,55,000 टन ईंधन (जिसकी कीमत 1388 करोड़ रुपये के करीब है) को भी बचाया है।
विज्ञापन
डीएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले एक प्रमुख वैश्विक मीडिया हाउस द्वारा दिल्ली मेट्रो सहित देश में मेट्रो के बुनियादी ढांचे पर ''ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर: आफ ट्रैक'' शीर्षक से प्रकाशित लेख में कई सवाल उठाए हैं। लेख में कहा गया है कि भारत के किसी शहर की मेट्रो ने अपनी अनुमानित यात्री संख्या का आधा हिस्सा भी हासिल नहीं किया साथ ही यह भी लिखा गया है कि एक भी मेट्रो अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पर्याप्त राजस्व नहीं कमा पाती है। उक्त लेख में उठाए गए सवालों को डीएमआरसी ने आधारहीन बताया है।
विज्ञापन
प्रत्येक कार्य दिवस 67 लाख से अधिक यात्राएं
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (जनसंपर्क) अनुज दयाल ने बताया कि दिल्ली मेट्रो में हर सप्ताह प्रत्येक कार्य दिवस के दिन अभी 67 लाख यात्राएं यात्री करते हैं, जो फेज तीन के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में प्रस्तावित अनुमानों से ज्यादा है। महज दो दशक में दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क बढ़कर 392 किलोमीटर हुआ। इसके साथ ही ईपीसीए (पर्यावरण प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण प्राधिकरण), संसदीय समिति व द एनर्जी रिसर्च इंस्टीट्यूट (टेरी) के अध्ययनों में यह पता चला है कि मेट्रो ने एनसीआर में आर्थिक, सामाजिक विकास के साथ ही प्रदूषण कम करने में भी मददगार साबित हुई है। वर्ष 2022 में मेट्रो ने 2,55,000 टन ईंधन बचाए हैं जिसकी 1388 करोड़ रुपये के करीब है।
विज्ञापन
तीन कॉरिडोर को अब तक नहीं मिली है स्वीकृति
दिल्ली मेट्रो के फेज चार में छह मेट्रो कॉरिडोर शामिल है। जिसमें तीन का निर्माण चल रहा है, इसकी लंबाई करीब 65 किलोमीटर है। वहीं तीन अन्य कॉरिडाेर रिठाला-नरेला, इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक और लाजपत नगर-साकेत जी ब्लाक को लेकर डीएमआरसी ने जल्दी स्वीकृति देने की मांग की है।
रेड और ग्रीन लाइन पर भी मेट्रो का परिचालन करेगी निजी कंपनी
दिल्ली मेट्रो रेल निगम मेट्रो का परिचालन की जिम्मेदारी तेजी से निजी हाथों में सौंपने की गति तेज कर दी है। वायलेट लाइन के बाद अब दिल्ली मेट्रो के सबसे पुराने कारिडोर रेड लाइन और ग्रीन लाइन पर मेट्रो परिचालन की जिम्मेदारी निजी हाथों में देने के लिए टेंडर निकाला है। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में सिर्फ येलो लाइन पर मेट्रो परिचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनी के हाथ में है। इस वर्ष यदि बस कुछ ठीक रहा तो दिल्ली मेट्रो के 12 काॅरिडोर में से चार कारिडोर के 159.72 किलोमीटर नेटवर्क पर मेट्रो परिचालन की कमान निजी कंपनी के हाथ में होगी। अधिकारियों ने बताया कि रेड लाइन के लिए 221 चालक, सात ट्रेन अधीक्षक व एक ट्रेन प्रबंधक तैनात होंगे वहीं ग्रीन लाइन की मेट्रो में 143 चालक, सात ट्रेन अधीक्षक व एक ट्रेन प्रबंधन नियुक्त करेगी।
तकनीकी कारणों से रोक दी गई थी योजना: गत वर्ष अक्तूबर में रेड लाइन पर मेट्रो का परिचान निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन तकनीकी कारण से इसे रोक दिया गया था।
इन कॉरिडोर पर मेट्रो का परिचालन होगा निजी हाथों में...
काॅरिडोर लंबाई (किलोमीटर में) —-स्टेशनों की संख्या
येलो लाइन 49.02 37
वायलेट लाइन 46.34 34
रेड लाइन 34.55 29
ग्रीन लाइन 29.65 23
कुल 159.72- 123