फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eight additional trips during peak hours started on Delhi-Meerut Namo Bharat Corridor

Delhi NCR News: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर पीक आवर्स में आठ अतिरिक्त फेरे शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
- नई समय-सारिणी के अनुसार सुबह और शाम को पीक आवर्स में चार-चार अतिरिक्त फेरे लगाएंगी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एनसीआरटीसी) ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। अब पीक आवर्स में नमो भारत ट्रेनों की 8 अतिरिक्त फेरे शुरू कर दी गई हैं। दिल्ली-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) पर हाल के दिनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।

अधिकारी के अनुसार, नई समय-सारिणी के अनुसार सुबह आठ से 11 बजे के बीच पीक आवर्स में चार अतिरिक्त फेरे लगाई जाएंगी। वहीं, शाम के पीक आवर्स में पांच से सात बजे के बीच सराय काले खां से लेकर मेरठ दक्षिण स्टेशन के बीच चार और अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इन अतिरिक्त सेवाओं को पूरा करने के लिए, दो अतिरिक्त ट्रेनें शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में इस कॉरिडोर पर रोजाना औसतन लगभग एक लाख यात्री यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, बढ़ती यात्रियों की संख्या यह दिखाती है कि लोग नमो भारत को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा विकल्प के रूप में तेजी से अपना रहे हैं। यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए शुरू की गई इन अतिरिक्त सेवाओं का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed