भारत-पाकिस्तान तनाव : रेल सेवाएं फिर पटरी पर लाने की कवायद, आज अमृतसर से दिल्ली के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
बॉर्डर इलाके से चलने वाली ट्रेनों में लोगों की बढ़ती हुई तादाद को देखते हुए उत्तर रेलवे ने सोमवार को स्पेशल वंदे भारत ट्रेन संचालित करने का भी एलान किया है। ट्रेन संख्या 02464 अमृतसर से दिल्ली के लिए शाम 3:55 बजे चलेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आपातकालीन परिस्थितियों के कारण प्रभावित रेल सेवाएं फिर से पटरी पर लौटाने की कवायद तेज हो गई है। निरस्त ट्रेनों की समय सारणी निर्धारित कर ट्रेन संचालित कर रहे हैं। अमृतसर, जम्मू, लुधियाना की तरफ जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में कमी देखी जा रही है। वहीं बॉर्डर इलाके से अन्य स्थानों पर जाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
बॉर्डर इलाके से चलने वाली ट्रेनों में लोगों की बढ़ती हुई तादाद को देखते हुए उत्तर रेलवे ने सोमवार को स्पेशल वंदे भारत ट्रेन संचालित करने का भी एलान किया है। ट्रेन संख्या 02464 अमृतसर से दिल्ली के लिए शाम 3:55 बजे चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन व्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट स्टेशन पर ठहरेगी।
15 मई तक दिल्ली-फाजिल्का-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई है। इसी तरह नई दिल्ली-जालंधर सिटी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के अलावा नई दिल्ली–अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस भी निरस्त रहेगी। आंशिक रूप से निरस्त की गई ट्रेनों को ट्रैक पर उतारने का भी एलान रेलवे ने किया है।
इनमें मुख्य रूप से ट्रेन संख्या 12413 अजमेर-जम्मू तवी, ट्रेन संख्या 12414 जम्मू तवी-अजमेर, श्रीगंगानगर-मेरठ छावनी, बाड़मेर-जम्मू तवी-बाड़मेर, साबरमती-जम्मू तवी-साबरमती, भगत की कोठी -जम्मू तवी-भगत की कोठी, जम्मू तवी-बांद्रा-जम्मूतवी एक्सप्रेस शामिल है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक के बाद रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न सरकारी एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की सहायता के लिए ट्रेनों का परिचालन किया जाए। नियमित ट्रेनों के साथ ही आवश्यकतानुसार स्पेशल ट्रेन का संचालित किया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.