फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Education Minister Atishi inspected SKV School located in Aram Bagh

दिल्ली: तकनीक से खेल-खेल में सीख रहे बच्चे, रटने की आदत हुई गायब; शिक्षा मंत्री ने स्कूल का किया निरीक्षण

Tue, 19 Sep 2023 12:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Sep 2023 12:28 AM IST
सार

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सीखने की इस अनूठी प्रक्रिया और बच्चों पर इसके प्रभाव को जानने के लिए सोमवार को आराम बाग स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की।

विज्ञापन
Education Minister Atishi inspected SKV School located in Aram Bagh
विद्यालय में लर्निंग प्रोसेस का निरीक्षण करतीं शिक्षा मंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने सरकारी स्कूलों की दूसरी से पांचवीं तक की कक्षाओं में पढ़ाई को रोचक बनाने के लिए इनोवेटिव तरीकों का सहारा लिया है। इसके लिए सरकार ने सभी सर्वोदय स्कूलों में तकनीक आधारित लर्निंग प्रक्रिया को अपनाया है। तकनीक आधारित इन इनोवेटिव तरीकों से बच्चे खेल-खेल में सीख रहे और उनकी रटने की आदत गायब हो गई है। सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में अपनाए गए इस बदलाव से बच्चों की उपस्थिति में सात से दस फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

विज्ञापन


दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने सीखने की इस अनूठी प्रक्रिया और बच्चों पर इसके प्रभाव को जानने के लिए सोमवार को आराम बाग स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की। मालूम हो कि एक पायलट प्रोजेक्ट के बाद दिल्ली सरकार के सभी सर्वोदय स्कूलों में तकनीकी आधारित लर्निंग प्रोसेस शुरू किया गया है। ये लर्निंग प्रोसेस एक सॉफ्टवेयर व टेक्नोलॉजी बेस्ड इंटरवेंशन है। इसका उद्देश्य सीखने सिखाने के लिए कक्षा को मजेदार बनाते हुए बच्चों की गतिशीलता को बढ़ाना है। ये छात्रों को विभिन्न विषयों के बारे में गहराई से जानने के साथ-साथ पीयर असेसमेंट और सेल्फ असेसमेंट को भी प्रोत्साहित करता है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा किए ऐसे अनूठे इनोवेशन हमारी शिक्षा प्रणाली के लिए एक गेम चेंजर साबित हो सकते है। ये प्रक्रिया न केवल सीखने की पूरी प्रक्रिया में बच्चों की रुचि बनाए रखती है बल्कि लगातार हर स्टेज पर बच्चों का असेसमेंट भी होता रहता है। जिससे शिक्षक बच्चों की सीखने संबंधित जरूरतों को समझते है और अपने पढ़ाने के तरीकों में बदलाव ला पाते है। इस प्रक्रिया से जहां क्लासरूम में न केवल बच्चों की भागीदारी बढ़ी है बल्कि बच्चों की उपस्थिति में भी लगभग 7 से 10 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। उल्लेखनीय है कि कांत लर्निंग अमेरिकी आईआईटियन हृदयेश कांत द्वारा विकसित एक लर्निंग प्रक्रिया है। इसमें छात्रों को क्रम बद्ध तरीके से टीवी के सामने बैठाया जाता है। बैठने का क्रम टीवी के बगल में लीडर बोर्ड पर दिखाई देता है। कठिनाई के बढ़ते स्तर की स्क्रिप्ट वाले सवालों को टीवी पर दिखाया जाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed