फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Education Minister Atishi got angry after seeing the chaos in Municipal Corporation school

Delhi: नगर निगम के स्कूल में शिक्षक नदारद, गंदगी का लगा अंबार; शिक्षा मंत्री आतिशी ने लगाई फटकार

Fri, 29 Sep 2023 08:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Sep 2023 08:44 AM IST
सार

शिक्षा मंत्री एमसीडी स्कूल की बदहाल स्थिति को सुधारने करने के लिए लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रही हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को उन्होंने निजामुद्दीन स्थित एमसीडी स्कूल का औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Education Minister Atishi got angry after seeing the chaos in Municipal Corporation school
आतिशी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित नगर निगम स्कूल (एमसीडी) में गंदगी का अंबार मिलने, शिक्षकों के नदारद रहने पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने स्कूल प्रमुख को फटकार लगाई है। शिक्षा मंत्री ने स्कूल प्रमुख को साफ-सफाई करवाने के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है और नहीं होने पर निलंबन की चेतावनी दी है। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है इसके लिए स्कूल इंस्पेक्टर भी जिम्मेदार है, इसलिए उन्हें भी कारण बताओ नोटिस जारी कर एक्शन लिया जाए।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री एमसीडी स्कूल की बदहाल स्थिति को सुधारने करने के लिए लगातार स्कूलों का निरीक्षण कर रही हैं। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को उन्होंने निजामुद्दीन स्थित एमसीडी स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें स्कूल में हर जगह गंदगी का अंबार मिला, दीवारें और फर्श धूल से अटे थे, मकड़ी के जाले लगे थे, बच्चों के पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। वहीं कक्षाओं में शिक्षक भी नहीं मिले। ऐसे में आतिशी ने स्कूल प्रमुख को फटकार लगाते हुए कहा कि स्कूल में साफ-सफाई से जुड़ी सभी समस्याओं को सप्ताह भर में ठीक किया जाए। उन्होंने स्कूल प्रमुख को चेतावनी दी है कि साफ-सफाई नहीं होने पर वह निलंबन के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


एप से कर सकेंगे स्कूलों की शिकायतें व सुझाव 
अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों की शिकायतें करने के लिए इधर-उधर चक्कर नहीं लगाने होंगे और न ही समाधान के लिए इंतजार करना होगा। स्कूल व पढ़ाई लिखाई से संबंधित शिकायत व सुझाव को एक मोबाइल एप के माध्यम से सीधे शिक्षा विभाग को भेजा जा सकेगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने निरीक्षण नाम का एक एप तैयार किया है। शिक्षा मंत्री आतिशी ने बृहस्पतिवार को इस एप को लॉन्च किया। इससे छात्र व शिक्षक अपनी शिकायत की स्थिति भी ट्रेक कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इस मोबाइल एप को छात्रों और शिक्षकों की स्कूल से संबंधित समस्याओं को उठाने और स्कूल प्रशासन द्वारा उनके जल्द समाधान सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, स्कूल में छात्रों और शिक्षकों की जरूरतों को तेज़ी से पूरा करने में यह एप बेहद मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से मिली शिकायतों व सुझावों से हमें सरकारी स्कूलों में जरूरी बदलाव लाने में मदद मिलेगी। इनकी शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लिया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed