फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED raids underway at the premises of Delhi AAP MLA Gulab Singh Yadav

Delhi: 'आप' के एक और नेता के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, मटियाला विधायक गुलाब सिंह यादव के घर छापेमारी

Sat, 23 Mar 2024 10:07 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 23 Mar 2024 10:07 AM IST
सार

शनिवार सुबह मटियाला से आप विधायक गुलाब सिंह यादव के यहां ईडी की टीम छापेमारी के लिए पहुंची। गुलाब सिंह यादव को 2016 में जबरन वसूली के एक कथित मामले में गिरफ्तार किया था। आप विधायक पर नगर निगम चुनाव में टिकट बेचने का भी आरोप लगा था। 

विज्ञापन
ED raids underway at the premises of Delhi AAP MLA Gulab Singh Yadav
'आप' विधायक गुलाब सिंह यादव के यहां छापेमारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से ईडी को सीएम अरविंद केजरीवाल को छह दिन की रिमांड मिलने के बाद ईडी एक्शन मोड में आ गई है। दिल्ली के आप विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। शनिवार सुबह मटियाला से आप विधायक गुलाब सिंह यादव के यहां ईडी की टीम छापेमारी के लिए पहुंची।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आप विधायक गुलाब सिंह के घूमनहेड़ा स्थित घर पर ईडी की टीम सुबह 3:30 बजे पहुंची थी और चार घंटे तक जांच पड़ताल करने के बाद 7:30 बजे चली गई है। उनके घर के बाहर अभी पुलिसकर्मी तैनात हैं। बताया जा रहा है उनके साथ ईडी के दो-तीन अधिकारी भी हैं, हालांकि अब छापेमारी नहीं हो रही है।
विज्ञापन


आप विधायक गुलाब सिंह यादव को 2016 में जबरन वसूली के एक कथित मामले में गिरफ्तार किया था। फिलहाल ईडी यह कार्रवाई किस मामले में कर रही है इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट बेचने का लगा था आरोप
गुलाब सिंह यादव पर नगर निगम चुनाव में टिकट बेचने का भी आरोप लगा था। जिसके चलते उन्हें पार्टी कार्यकर्ताओं के गुस्सा का भी सामना करना पड़ा था। कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की थी, जिका एक वीडियो भी सामने आया था। 2022 में विधायक गोला ताजपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे। जहां पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाकर उनके साथ मारपीट की गई।



'भाजपा सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में व्यस्त'
दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के लोगों को पता चल गया है कि भाजपा सरकार पूरे विपक्ष को जेल में डालने में व्यस्त है। ये देश रूस की राह पर चल रहा है। ऐसा बांग्लादेश, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया में देखा जा चुका है और अब भारत भी इसी रास्ते पर है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र अब तानाशाही की राह पर है जहां लोगों के बुनियादी अधिकार खत्म हो जाएंगे, जहां विपक्ष को रोक दिया जाएगा। हमारे चार शीर्ष नेता झूठे मुकदमों में जेल में हैं। हम गुजरात में चुनाव लड़ रहे हैं और पार्टी के गुजरात प्रभारी गुलाब सिंह यादव के यहां आज छापेमारी हो रही है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में आप नेताओं और अन्य विपक्षी नेताओं पर छापे मारे जाएंगे ताकि विपक्ष डरकर चुप हो जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed