फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED raids the house of Delhi CM's personal secretary for 16 hours

ED Raid: दिल्ली CM के निजी सचिव के घर पर ईडी ने 16 घंटे की रेड, केजरीवाल बोले- कुछ नहीं लगा हाथ

Tue, 06 Feb 2024 11:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 06 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
ED raids the house of Delhi CM's personal secretary for 16 hours
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं के यहां छापा मारा। ईडी की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव के घर भी गई। सीएम केजरीवाल ने एक्स पर लिखा है, 'मेरे निजी सचिव के घर आज 16 घंटे ईडी के 23 अफसरों ने रेड की। गहन छानबीन के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला। एक पैसा नहीं मिला, कोई ज्वैलरी नहीं या किसी प्रकार की कोई संपत्ति नहीं, कोई कागज नहीं।

विज्ञापन


सीएम केजरीवाल ने आगे कहा है कि इन्होंने मनीष सिसोदिया के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला। इन्होंने सत्येन्द्र जैन के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला। इन्होंने संजय सिंह के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला। क्या ED किसी के भी घर में ऐसे ही बिना किसी कारण घुस सकती है? क्या ये सरासर गुंडागर्दी नहीं है?

विज्ञापन

इससे साफ है कि ये सभी रेड और गिरफ़्तारियां केवल राजनीतिक द्वेष के तहत की जा रही हैं, हमें परेशान करने के लिए, आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए दो साल हो गये जांच करते-करते। एक नया पैसा या कोई सबूत नहीं मिला। ये देश कानून और संविधान से चलता है। भारत देश किसी की बपौती नहीं है। ये देश 140 करोड़ लोगों का है। इस किस्म की गुंडागर्दी लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। एक दूसरे ट्वीट में सीएम केजरीवाल ने लिखा कि हमारी पार्टी के कोषाध्यक्ष एनडी गुप्ता के यहां से भी ईडी वाले चले गये। वहां भी कुछ नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed