{"_id":"6a06798de48b5d5abc065d0e","slug":"ed-raids-online-gaming-racket-from-delhi-to-kashmir-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raids: ऑनलाइन गेमिंग में दिल्ली से कश्मीर तक ईडी ने मारे छापे, फेरा के तहत की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ED Raids: ऑनलाइन गेमिंग में दिल्ली से कश्मीर तक ईडी ने मारे छापे, फेरा के तहत की गई कार्रवाई
Fri, 15 May 2026 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 15 May 2026 07:10 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश के इंदौर और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में करीब 14 लोगों और कंपनियों के परिसरों पर छापे मारे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में दिल्ली की कंपनी जिगार्डे टेक्नोलॉजी प्रा . लि. और उससे जुड़े संस्थानों पर कई राज्यों में छापे मारे। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की गई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश के इंदौर और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में करीब 14 लोगों और कंपनियों के परिसरों पर छापे मारे। जांच में पता चला कि जिगार्डे टेक्नोलॉजी ने ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों के लिए कुछ लोगों से भुगतान एग्रीगेटर के जरिये धन जुटाया। जुटाई गई रकम को हैप्पी ईजीगो समेत विभिन्न संस्थाओं के जरिये घुमाया गया और बाद में वॉलेट रिचार्ज और एयरलाइन लेन-देन के नाम पर विदेश भेजा गया।
विज्ञापन