फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ED is going to raid Kejriwal's house on Thursday, arrest likely, says Atishi

आतिशी का अंदेशा : आज केजरीवाल के घर छापा मारने वाली है ईडी, हो सकती है गिरफ्तारी

Thu, 04 Jan 2024 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
ED is going to raid Kejriwal's house on Thursday, arrest likely, says Atishi
मंत्री आतिशी - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का कहना है कि उन्हे खबर मिली है कि गुरुवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय अरविंद केजरीवाल के घर छापा मारने वाला है। गिरफ्तारी भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले कल दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के तीसरे समन पर भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं पहुंचे। जांच एजेंसी को सीएम केजरीवाल ने चिट्ठी लिखी है। उन्होंने पेश न होने का कारण बताया और लिखा कि वह अभी राज्यसभा चुनाव में व्यस्त हैं। साथ ही कहा कि वह किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। 


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह राज्यसभा चुनाव व गणतंत्र दिवस की तैयारियों में व्यस्त हैं। उन्होंने नोटिस को अवैध बताते हुए कहा, मामले से संबंधित प्रश्नावली भेजें, तो वह उत्तर देने के लिए तैयार हैं। केजरीवाल ने एजेंसी को लिखा, इस मामले में आप अनुचित गोपनीयता रख रहे हैं और अपारदर्शी व मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, समन उन तक पहुंचने से पहले ही मीडिया में आ चुका था। इससे सवाल उठता है कि क्या समन का उद्देश्य वैध पूछताछ करना है या मेरी प्रतिष्ठा धूमिल करना।

ईडी की मंशा पर उठाए सवाल
उन्होंने समन के जवाब में कहा कि आपकी चुप्पी मुझे यह निष्कर्ष निकालने के लिए मजबूर कर रही है कि आप अनुचित गोपनीयता बनाए रख रहे हैं। वर्तमान मामले में अपारदर्शी और मनमाने ढंग से व्यवहार कर रहे हैं।

ईडी के सामने पेश न होने का बताया कारण
सीएम ने कहा कि अभी वह दिल्ली में होने वाले तीन राज्यसभा चुनाव को लेकर व्यस्त हैं। तीन राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 27 जनवरी को खत्म हो रहा है। आगे कहा कि इसके अलावा मैं 26 जनजवरी 2024 को होने वाले गणतंत्र दिवस के साथ ही अन्य कामों में व्यस्त हूं।


जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी जांच एजेंसी की और से दो बार समन जारी किया जा चुका है। पहले दो नवंबर और उसके बाद 21 दिसंबर को ईडी ने समन जारी कर पेश होने के लिए कहा था। उन्होंने समन को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया था। 

दो समन हो चुके हैं जारी
अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अक्तूबर में भी इस मामले में समन जारी करके दो नवंबर को तलब किया था, लेकिन वह उस दौरान भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। तब उन्होंने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष पेश होने का समय मांगा था, वहीं दो नवंबर को उनके वकीलों ने ईडी के समन को गैर कानूनी करार दे दिया था।

सौरभ भारद्वाज का भाजपा पर हमला
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मनीष सिसोदिया एक साल से गिरफ्तार हैं। वे मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं जुटा पाए हैं और अब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed