{"_id":"68db16350d4b1011b90fe4ed","slug":"ed-conducts-raids-in-several-states-including-delhi-ncr-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raid: ईडी ने दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मारे छापे, 2.25 करोड़ जब्त; 8.5 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raid: ईडी ने दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मारे छापे, 2.25 करोड़ जब्त; 8.5 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा भी मिली
Tue, 30 Sep 2025 04:59 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 Sep 2025 04:59 AM IST
सार
ईडी के पणजी क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और राजकोट में 15 परिसरों की तलाशी ली। उन्होंने पाया गया कि ग्राहकों को विदेशी मुद्रा के बदले पोकर चिप्स दिए जा रहे थे और ग्राहकों की जरूरतों के आधार पर जीत की राशि उसी मुद्रा में दी जा रही थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गोवा स्थित एक कैसीनो और उससे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में छापे मारकर 2.25 करोड़ रुपये और 8.5 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त की है।
विज्ञापन
रविवार को शुरू और सोमवार को समाप्त हुई तलाशी के दौरान गोल्डन ग्लोब होटल्स, वर्ल्डवाइड रिसॉर्ट्स, एंटरटेनमेंट और बिग डैडी कैसीनो के खिलाफ सबूत मिले। ईडी ने बताया कि मामले की जांच विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत की जा रही।
विज्ञापन
ईडी के पणजी क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और राजकोट में 15 परिसरों की तलाशी ली। उन्होंने पाया गया कि ग्राहकों को विदेशी मुद्रा के बदले पोकर चिप्स दिए जा रहे थे और ग्राहकों की जरूरतों के आधार पर जीत की राशि उसी मुद्रा में दी जा रही थी।
विज्ञापन
कैसीनो (गोल्डन ग्लोब होटल्स के अंतर्गत) के कर्मचारियों की ओर से कई ऑनलाइन कैसीनो प्लेटफॉर्म का प्रचार किया जा रहा था। खिलाड़ियों के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का इस्तेमाल लेन-देन के लिए किया जा रहा था। क्रिप्टो वॉलेट से नकदी स्थानांतरित करने का अवैध तरीका के इस्तेमाल का पता चला है।