फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ed asked tejasvi to appear on november 31

31 अक्तूबर को पेश न होने के बाद अब ED ने तेजस्वी से 13 नवंबर को पेश होने के लिए कहा

Sat, 04 Nov 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 04 Nov 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
ed asked tejasvi to appear on november 31
tejasvi yadav

रेलवे होटलों के आवंटन में भ्रष्टाचार के मामले में अपनी मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद नेता लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव को 13 नवंबर को पेश होने के लिए कहा है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि 31 अक्तूबर को पेशी के संबंध में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री को इसी तरह का समन भेजा गया था, जिसमें वह पेश नहीं हुए थे। उन्होंने बताया कि अब एजेंसी ने पेशी के लिए 13 नवंबर की नई तारीख तय की है।
विज्ञापन


जांच एजेंसी ने मनी लांड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत कुछ समय पहले लालू प्रसाद, उनके परिवार के सदस्यों एवं अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। ईडी ने मामले में पूछताछ के संबंध में तेजस्वी की मां एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को भी सात नवंबर को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले ईडी मामले के संबंध में तेजस्वी से करीब नौ घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार बार समन भेजा लेकिन वह कभी पेश नहीं हुए

ed asked tejasvi to appear on november 31
tejasvi yadav
बहरहाल एजेंसी ने बाद में उन्हें चार बार समन भेजा लेकिन हर बार वह पेश नहीं हुए। राबड़ी देवी भी कम से कम पांच बार ईडी के भेजे समन पर पेश नहीं हुईं। जुलाई में सीबीआई ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद एवं अन्य की संपत्तियों पर कई बार तलाशी ली थी।

सीबीआई की प्राथमिकी में आरोप है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेम चंद गुप्ता की पत्नी सरला गुप्ता के स्वामित्व वाली ‘बेनामी’ कंपनी से रिश्वत के तौर पर पटना में अहम जगह की जमीन लेने के बाद वर्ष 2004 में लालू प्रसाद ने बतौर रेल मंत्री अपने कार्यकाल के दौरान आईआरसीटीसी की दो होटलों के रख-रखाव का जिम्मा उसी कंपनी को दिया था।

ईडी ने सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए के तहत उनके परिवार के सदस्यों एवं अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed