Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Eco-friendly ponds will be built in every district for idol immersion

Delhi NCR News: मूर्ति विसर्जन के लिए हर जिले में बनेंगे इको फ्रेंडली तालाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
- सिंचाई विभाग ने निकाली निविदा, जल्द शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में मां दुर्गा की प्रतिमा को सुरक्षित तरीके से विसर्जन करने की तैयारी जोरों पर है। दिल्ली सरकार हर जिले में विसर्जन के लिए तालाब बनाएगी। पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण विभाग ये तालाब तैयार करेंगे।


दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने छत्तरपुर, मेहरौली, देवली और मालवीय नगर विधानसभा में तालाब बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। इसी तरह से एनटीपीसी ग्राउंड खड्डा कॉलोनी, ताजपुर खदान घाट और जैतपुर पुलिस स्टेशन के सामने शिव घाट के पास अस्थायी तालाब बनाए जाएंगे। विसर्जन के दौरान भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षित व्यवस्था रहेगी, ताकि कोई हादसा न हो। घाटों पर साफ-सफाई, लाइटिंग, रेलिंग और पानी की निकासी जैसी सुविधाएं रहेंगी। इससे विसर्जन को आसान होगा, लोगों के उनके आस-पास में ही विसर्जन की सुविधा दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग, सफाई के लिए एमसीडी, सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस, बिजली, पानी की सुविधा सरकार करेगी। इसके लिए 23, 24 सितंबर को ऑनलाइन टेंडर जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article