सनकी युवक ने दिखाई क्रूरता, सरीये से पीट-पीटकर ली कुत्ते की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहिणी इलाके में एक युवक ने सरिये से पीट-पीट कर एक कुत्ते की जान ले ली। युवक की इस क्रूरता पर जब एक पशु प्रेमी महिला ने विरोध जताया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
महिला जख्मी कुत्ते को इलाज के लिए अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, वंदना सिंह रोहिणी सेक्टर-16 में रहती हैं। वह घरेलू महिला हैं। पति धर्मपाल सिंह का देहांत हो चुका है। वंदना पशु प्रेमी हैं और काफी अरसे से अपनी गली के कुत्तों को खाना खिलाती हैं।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
वंदना के मुताबिक, 3 सितंबर की सुबह वह अपनी गली में एक कुत्ते को दूध पिला रही थी। इसी दौरान गली में रहने वाला एक युवक उसके पास आया। उसके हाथ में लोहे का सरिया था।
बिना कुछ कहे युवक ने सरिये से कुत्ते को पीटना शुरू कर दिया। वंदना ने बीच-बचाव की कोशिश की तो युवक ने उसे गालियां दी और उसे भी जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि युवक कुत्ते पर तब तक वार करता रहा जब तक वह अचेत नहीं हो गया। कुत्ते के अचेत होने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। वंदना जख्मी कुत्ते को लेकर राजा गार्डन स्थित पशु चिकित्सालय पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वंदना ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने वंदना की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।