फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ECCE educators will teach 5 to 6 year old children

UP: पांच से छह वर्ष के बच्चों को पढ़ाएंगे ईसीसीई एजुकेटर्स; सुनो, बोलो और करो आधारित देंगे शिक्षा

Thu, 03 Jul 2025 10:20 AM IST
विजय पुंडीर अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 03 Jul 2025 10:20 AM IST
सार

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रवक्ता राजेश खन्ना ने बताया कि ईसीसीई एजुकेटर्स को पांच दिन अलग-अलग विषय का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें कक्षा में पढ़ाने की प्रकिया, सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक विकास के बारे में भी बताया गया है।

विज्ञापन
ECCE educators will teach 5 to 6 year old children
5 से 6 वर्ष के बच्चों को पढ़ाएंगे ईसीसीई एजुकेटर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहली बार बालवाटिका में पढ़ने वाले पांच से छह वर्ष के बच्चों की कमान अब ईसीसीई एजुकेटर्स (अर्ली चाइल्डहुड केयर एजुकेशन) के हाथों में होगी। गौतमबुद्ध नगर प्रदेश में पहला जनपद होगा। जहां जुलाई के पहले सप्ताह से ही ईसीसीई एजुकेटर्स आगंनवाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को पढ़ाएंगे। इन ईसीसीई एजुकेटर्स का पांच दिनों का विशेष प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में संपन्न हो गया है। जनपद में सबसे पहले चयन होने के साथ ही इनको प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। यह बच्चों को सुनो, बोलो और करो आधारित शिक्षा देंगे। इनका लक्ष्य बच्चों को भाषा और गणित में निपुण बनाना होगा।

विज्ञापन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्रवक्ता राजेश खन्ना ने बताया कि ईसीसीई एजुकेटर्स को पांच दिन अलग-अलग विषय का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें कक्षा में पढ़ाने की प्रकिया, सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक विकास के बारे में भी बताया गया है। इसके साथ ही उन्हें कहानी का समय, आकंलन की प्रकिया, ईकाई योजना लिखना के साथ ही कई पाठ पढाएं गए हैं। बालवाटिका के बच्चों के साथ व्यवहार के बारे में भी सिखाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 20 को प्रशिक्षण दिया गया है। अगले चरण में 30 को और प्रशिक्षण दिया जाएगा। ईसीसीई एजुकेटर्स को वंडर बॉक्स की मदद से बच्चों को पढ़ाना होगा। जिसमें भाषा और गणित के सभी टूल्स मौजूद होंगे।

विज्ञापन

कक्षा के बच्चों को होगा अंकों का ज्ञान
डायट प्रवक्ता सुमिता सचान व एसआरजी अशोक कुमार ने बताया कि अब तक इन बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पढ़ाती थी। जब यह बच्चे परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक में पहुंचते थे तो इनके साथ शिक्षकों को लगना पड़ता था। अब यह बच्चे जब परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक में पहुंचेंगे तो इन्हें अंकों का ज्ञान होगा। इसके साथ ही वर्णमाला को भी पहचानते होंगे। जिससे इन्हें निपुण बनाने में काफी मदद मिलेगी। नई शिक्षा नीति के तहत अब छह साल के बच्चों का ही कक्षा एक में प्रवेश होता है। पांच से छह वर्ष के बच्चों को आंगनबाड़ी में ही पढ़ना पड़ता है। यहां बच्चे बैठना सीखते हैं। अब बच्चों को बैठने के साथ ही निजी स्कूलों की तर्ज पर सिखाया जाएगा। वहीं अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केवल तीन से पांच साल तक के बच्चों को ही पढ़ाएंगी। वह उन्हें बैठना और अक्षरों के ज्ञान की जानकारी देगी। नई शिक्षा नीति के तहत अब वह 5 साल से ऊपर वाले बच्चों को नहीं पढ़ाएंगी।

एजुकेटर्स को हर माह मिलेंगे 10,300 रुपये
इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ईसीसीई एजुकेटर्स की नियुक्ति की गई है। इन्हें हर माह 10 हजार 300 रुपये मिलेंगे। इनकी जिम्मेदारी केवल पांच से छह वर्ष के बच्चों को खेल खेल में पढ़ाने की होगी। इनकी भी मॉनिटरिंग की जाएगी। जिन ईसीसीई एजुकेटर्स का परिणाम अच्छा नहीं होगा उन्हें 11 माह का कार्यकाल पूरा होने के बाद हटा दिया जाएगा।


 

इन स्कूलों में हुआ चयन
कंपोजिट स्कूल छलेरा, प्राथमिक स्कूल तिलपता एक, कंपोजिट स्कूल घोड़ी बछेड़ा, उच्च प्राथमिक स्कूल हरौला, कंपोजिट स्कूल नीमका 2, कंपोजिट स्कूल सुल्तानपुर, कंपोजिट स्कूल सलारपुर, पीएम श्री कंपोजिट स्कूल, कपोजिट स्कूल खानपुर, कंपोजिट स्कूल सिरसा, कंपोजिट स्कूल जुनपत, कंपोजिट स्कूल निठारी, कंपोजिट स्कूल रायपुर बांगर,कंपोजिट स्कूल आगाहपुर के साथ अन्य स्कूलों में ईसीसीई एजुकेटर्स की तैनाती की गई है।

प्रदेश में सबसे पहले जनपद में ईसीसीई एजुकेटर्स का प्रशिक्षण कराया गया है। जुलाई में ही सब ईसीसीई एजुकेटर्स बच्चों को पढाने लगेंगे। पांच से छह साल के बच्चों को अब ईसीसीई एजुकेटर्स भाषा और गणित में निपुण बनाएंगे। - राज सिंह यादव, डायट प्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed