फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   eat Wave Alert Situation worse due to scorching sun and heat severe heat alert in these states including Delhi

Heat Wave Alert: चिलचिलाती धूप और गर्मी से बुरा हाल, दिल्ली समेत इन राज्यों में प्रचंड गर्मी का अलर्ट

Sun, 19 May 2024 02:12 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, दिल्ली
एएनआई, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 19 May 2024 02:12 PM IST
सार

मौसम विभाग ने लू के लिए अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के लिए लू का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
eat Wave Alert Situation worse due to scorching sun and heat severe heat alert in these states including Delhi
वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलचिलाती धूप और गर्मी से इन दिनों आम जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने 21 मई तक कई राज्यों में लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत इन दिनों भीषण लू की चपेट में है और राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे राज्यों में 21 मई तक भयंकर लू चलने की आशंका है।

विज्ञापन

 

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि आमतौर पर मई को सबसे गर्म महीना माना जाता है। अगर उत्तर भारत में बारिश की कोई गतिविधि नहीं होती है तो तापमान सामान्य रूप से 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है। आगे उन्होंने कहा कि अगले एक हफ्ते तक यही स्थिति बनी रहेगी।

विज्ञापन

 

वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अगले पांच दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी। हमने रेड अलर्ट जारी किया है। यूपी में भी अगले तीन से चार दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। उत्तरी मध्य-प्रदेश में भी लू चलेगी जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के लिए लू का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश, झारखंड, बंगाल में गंगा के तटीय इलाकों और ओडिशा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। गौरतलब है कि गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ चुका है कि शुक्रवार को दिल्ली का नजफगढ़ इलाका देश में सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया। नजफगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।


 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, गुजरात के कई इलाकों में 17-21 मई तक, बिहार में 17-20 मई तक, झारखंड में 19-20 मई, उत्तर मध्य प्रदेश में 18-21 मई, बंगाल में 18-20 मई और ओडिशा में 20-21 मई को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें जब मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच जाता है और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तो उस स्थिति को हीटवेव की स्थिति माना जाता है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed