Road Rage : सवारी बैठाने के विवाद में दिल्ली में ई-रिक्शा चालक की पीटकर हत्या, एक आरोपी हिरासत में... पूछताछ
द्वारका साउथ इलाके में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में एक ई-रिक्शा चालक की पीटकर हत्या कर दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका साउथ इलाके में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद में एक ई-रिक्शा चालक की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त धर्मेंद्र यादव (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस एक आरोपी हरिपाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
धर्मेंद्र यादव अपने माता-पिता, भाई जीतेंद्र यादव और बहन के साथ गोयला गांव में रहता था। वह ई-रिक्शा चलाता था, जबकि जीतेंद्र सिक्योरिटी गार्ड है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि 10 जून की रात पुलिस को इंदिरा गांधी अस्पताल से सूचना मिली कि एक शख्स की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त धर्मेंंद्र यादव के रूप में हुई।
अस्पताल में पुलिस को मृतक का भाई जीतेंद्र यादव मिला, जिसने बताया कि उसका भाई ई-रिक्शा चलाता था। 9 जून को सवारी बिठाने को लेकर उसके भाई का सेक्टर 10 मेट्रो स्टेशन के पास अन्य ई-रिक्शा चालकों से झगड़ा हो गया था। अन्य ई-रिक्शा चालकों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसका गला सूज गया था। घटना के बाद वह उसे लेने सेक्टर 18 द्वारका आया था, जहां से दोनों भाई घर चले गए।
अगले दिन रात में धर्मेंद्र की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह उसे इंदिरा गांधी अस्पताल लेकर गया, लेकिन हालत को देखकर डॉक्टरों ने उसे डीडीयू अस्पताल ले जाने की सलाह दी। वहां से जाने के दौरान धर्मेंद्र बेहोश होकर गिर गया। डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू की, जिसमें चश्मदीदों ने बताया कि धर्मेंद्र का ई-रिक्शा चालकों से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच करने के बाद पांच आरोपियों की पहचान की, जिसमें से पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी कुतुब विहार निवासी हरिपाल सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.