{"_id":"698ca0fd115bc5670602c6b4","slug":"dus-first-literary-festival-today-celebrities-to-add-colour-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-123775-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू का पहला साहित्य महोत्सव आज, रंग जमाएंगी हस्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू का पहला साहित्य महोत्सव आज, रंग जमाएंगी हस्तियां
विज्ञापन
-महोत्सव में मीडिया, सिनेमा व उद्यमिता जगत की प्रतिभाओं का संगम देखने को मिलेगा
-केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में पहले साहित्य महोत्सव का आज (12 फरवरी) से आगाज हो रहा है। तीन दिवसीय (12-14 फरवरी) इस महोत्सव में मीडिया, सिनेमा व उद्यमिता जगत की प्रतिभाओं का संगम देखने को मिलेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। डीयू के इस साहित्य महोत्सव का विषय है राष्ट्र प्रथम: अनेकता में एकता। महोत्सव के तीनों दिन शाम को सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में पचास से अधिक वक्ता पहुंचेंगे जिसमें से अभिनेता पंकज त्रिपाठी, पीयूष मिश्रा, फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री समेत अन्य नामी गिरामी हस्तियां शामिल हैं। यह डीयू का पहला लिटरेचर फेस्टिवल है जो अपने आप में अनूठा होगा। इस दौरान पुस्तक विमोचन व पुस्तकों पर चर्चाएं भी होंगी।