{"_id":"6afc6c93f85cb7ec90038f82","slug":"during-the-festive-season-northern-railway-transported-182-crore-passengers-to-their-destinations-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-163685-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे ने 1.82 करोड़ यात्रियों को पहुंचाया मंजिल तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे ने 1.82 करोड़ यात्रियों को पहुंचाया मंजिल तक
विज्ञापन
पिछले साल के मुकाबले विशेष ट्रेनों के फेरों में 52 फीसदी की बढ़ोतरी, नियमित ट्रेनों में 581 अतिरिक्त कोच लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। त्योहारी सीजन में घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के बीच उत्तर रेलवे ने इस बार यात्री सुविधाओं और रेल परिचालन की क्षमता में बड़ा विस्तार किया। पूजा और त्योहारों के दौरान उत्तर रेलवे ने करीब 1.82 करोड़ यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई। पिछले साल इसी अवधि में 1.72 करोड़ यात्रियों ने सफर किया था। इस तरह एक साल में करीब 10 लाख अतिरिक्त यात्रियों को रेल यात्रा की सुविधा मिली।
उत्तर रेलवे के अनुसार, यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस बार विशेष ट्रेनों के फेरों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई। वर्ष 2026 के त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे और अन्य क्षेत्रीय रेलों के समन्वय से कुल 7,085 विशेष ट्रेन फेरे संचालित किए गए। पिछले साल यह संख्या 4,666 थी। यानी इस बार 2,419 अतिरिक्त फेरे लगाए गए। प्रतिदिन औसतन करीब 54 अतिरिक्त विशेष ट्रेन फेरे संचालित कर यात्रियों को राहत दी गई।
प्रतिदिन 4.14 लाख यात्रियों ने किया सफर
आंकड़ों के मुताबिक, इस बार त्योहारी सीजन में प्रतिदिन यात्रियों की औसत संख्या बढ़कर 4.14 लाख पहुंच गई, जबकि पिछले साल यह करीब 3.91 लाख थी। इस तरह प्रतिदिन लगभग 22,700 अतिरिक्त यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिली। नियमित और विशेष रेल सेवाओं के जरिये बढ़ी यात्री मांग को पूरा करने का प्रयास किया गया। कुल यात्रियों में से करीब 1.66 करोड़ लोगों ने नियमित रेलगाड़ियों से सफर किया, जबकि 12.83 लाख यात्रियों ने मांग के अनुसार चलाई गई विशेष ट्रेनों (ट्रेन ऑन डिमांड) का लाभ उठाया। इससे अधिक भीड़ वाले मार्गों पर यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध हुए।
विज्ञापन
नियमित ट्रेनों में 581 अतिरिक्त कोच लगाए
त्योहारी सीजन में केवल विशेष ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर ही जोर नहीं दिया गया, बल्कि पहले से चल रही नियमित रेलगाड़ियों की यात्री क्षमता भी बढ़ाई गई। अधिक मांग वाले मार्गों पर 581 अतिरिक्त कोच लगाए गए। पिछले साल इसी अवधि में नियमित ट्रेनों में 123 अतिरिक्त कोच ही जोड़े गए थे। इस तरह कोच बढ़ाने के मामले में करीब 372 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की मांग पर लगातार नजर रखी गई और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सेवाओं व कोचों की व्यवस्था की गई। विशेष ट्रेनों के विस्तारित फेरों, नियमित रेलगाड़ियों में अतिरिक्त कोच और विभिन्न क्षेत्रीय रेलों के बीच बेहतर तालमेल से त्योहारी भीड़ को संभालने में मदद मिली।