फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   During the college concert, Sperm thrown at the student jeans

कॉलेज कॉन्सर्ट के दौरान छात्रा की जींस पर फेंका स्पर्म, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

Wed, 05 Apr 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Apr 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
During the college concert, Sperm thrown at the student jeans
jeans - फोटो : सोशल मीड‌िया

मौरिस नगर थाना पुलिस ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के वार्षिक फेस्ट क्रॉसरोड्स के दौरान मिरांडा कॉलेज की एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी।

विज्ञापन


उसके मुताबिक प्लेबैक सिंगर के कार्यक्रम के दौरान एक युवक ने उसकी जींस पर स्पर्म डाल दिया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता मिरांडा कालेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन


छात्रा ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उसने गत 9 मार्च को एसआरसीसी में आयोजित वार्षिक फेस्ट के दौरान अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का जिक्र किया था। छात्रा का यह पोस्ट वायरल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

जींस पैंट को जांच के लिए एफएसएल लैब में भेज दिया है

During the college concert, Sperm thrown at the student jeans
file photo - फोटो : अमर उजाला

इस पोस्ट के पुलिस तक पहुंचने के बाद मौरिस नगर थाना पुलिस ने इस पोस्ट पर संज्ञान लिया। पोस्ट में छात्रा ने लिखा है कि वह 9 मार्च को एसआरसीसी के वार्षिक फेस्ट के तहत आयोजित प्लेबैक सिंगर केके के कॉन्सर्ट में गयी थी।

घर लौटने पर उसने अपने जींस पर सफेद धब्बे देखे। यह धब्बे स्पर्म की तरह लग रहे थे और गंध भी उसी तरह आ रही थी। फिर उसे लगा कि कॉन्सर्ट के दौरान एक व्यक्ति उसका पीछा कर रहा था और उसी की यह हरकत हो सकती है।

आरोपी व्यक्ति लगातार उसके करीब आने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उसने आरोपी को धक्का दे दिया था। जिसकी वजह से वह गिर गया था और बाद में वहां से भाग गया।

कॉलेज के प्रिंसिपल के जरिए पीड़िता की पहचान की

During the college concert, Sperm thrown at the student jeans
jeans - फोटो : फेसबुक से

पुलिस ने इस पोस्ट पर संज्ञान लिया और कॉलेज के प्रिंसिपल के जरिए पीड़िता की पहचान की। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने पीड़िता की जींस पैंट को जांच के लिए एफएसएल लैब में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कॉन्सर्ट के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed