{"_id":"66d169116f54310ea400a61a","slug":"during-demolition-in-a-factory-in-bawana-area-a-wall-fell-on-a-worker-he-died-on-the-spot-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: बवाना इलाके में फैक्टरी में तोड़फोड़ के दौरान मजदूर पर गिरी दीवार, मौके पर हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: बवाना इलाके में फैक्टरी में तोड़फोड़ के दौरान मजदूर पर गिरी दीवार, मौके पर हुई मौत; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 30 Aug 2024 12:09 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाना औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी की जर्जर दीवार मजदूर पर गिर गई। घटना के समय मजदूर दीवार को तोड़ रहा था। आनन फानन में उसे इलाज के लिए महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत मजदूर की पहचान दिनेश त्रिवेदी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथ काम कर रहे मजदूर साधु राम के बयान पर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
साधु राम ने पुलिस को बताया कि वह इलाके में मजदूरी करता है। मंगलवार को वह सेक्टर एक स्थित साहिल की फैक्टरी में दीवार मरम्मत करने गया था। मालिक ने उसे एक दीवार तोड़ने के लिए एक और मजदूर को बुलाने के लिए कहा। वह मजदूर चौक से दिनेश को बुलाकर ले गया। दिनेश ने मालिक से सुरक्षा उपकरण देने के लिए कहा लेकिन मना कर काम करने के लिए कहा। दीवार तोड़ने के दौरान वह उसके चपेट में आ गया।
विज्ञापन