{"_id":"69ac1eb7a70e42c91e05a9e7","slug":"due-to-fog-farmers-get-happier-delhi-ncr-news-c-491-1-gnd1001-4682-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा कोहरा, किसान खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ग्रामीण क्षेत्रों में दिखा कोहरा, किसान खुश
विज्ञापन
होली के दो दिनों बाद अचानक बदला मौसम
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनासिटी। यमुनासिटी के ग्रामीण इलाकों में शनिवार की सुबह कोहरे की घनी चादर दिखी। सुबह 8 बजे तक यही स्थिति बनी रही। धूप निकलने के बाद स्थिति सामान्य हुई। बीते 15 दिनों से गर्मी बढ़ी हुई थी। ऐसे में शनिवार की सुबह घना कोहरा देख लोग आश्चर्य में पड़ गए। इस दौरान ठंडक का एहसास भी होता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर भी कोहरे का असर देखने को मिला।
मौसम में बदलाव देखकर गेहूं की खेती करने वाले किसानों ने राहत की सांस ली है। गेहूं अच्छे तरीके से पकने के लिए रात में ठंडक और नमी की जरूरत होती है, लेकिन 15 दिनों से लगातार तेज धूप पड़ने से गेहूं की फसल के समय से पहले ही पकने की आशंका है। इससे दाने भी कमजोर हो जाते हैं। किसानों ने बताया कि अगर रात में मौसम में ठंडापन और नमी मिलती है तो गेेहूं के दाने मोटे हो जाते हैं।