फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to decrease water in the Yamuna river there is a serious drinking water crisis in many areas in delhi

दिल्ली में गर्मी ज्यादा पानी कम: इन इलाकों में गंभीर पेयजल संकट, लोगों का दिन का चैन और रात का आराम हुआ हराम

Sun, 09 Jun 2024 06:26 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 09 Jun 2024 06:26 PM IST
सार

राजधानी में सबसे अधिक पानी की समस्या पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली और बाहरी दिल्ली के अनेक इलाकों में बनी हुई है। इन इलाकों में से कई में पाइप लाइन नहीं होने के कारण पहले से टैंकरों में पेयजल आपूर्ति की जाती थी।

विज्ञापन
Due to decrease water in the Yamuna river there is a serious drinking water crisis in many areas in delhi
दिल्ली में पानी की किल्लत - फोटो : एएनआई

विस्तार

यमुना नदी में पानी स्तर कम होने व भीषण गर्मी के बीच राजधानी के अनेक इलाकों में गंभीर पेयजल संकट बन गया है। पानी भरने के लिए कई इलाकों के लोग दिन भर टैंकर व पेयजल आपूर्ति का इंतजार करने को मजबूर हो गए हैं। टैंकर आने पर पानी भरने के लिए लोग उन पर टूट पड़ते है और कई हजार लीटर पानी से भरा टैंकर कुछ पल में ही खाली हो जाता है। जबकि कुछ इलाकों में दिन के बजाए रात को पानी की आपूर्ति आने के कारण लोग सो नहीं पा रहे हैं। लिहाजा पानी भरने के लिए लोगों का दिन का चैन व रात की नींद हराम हुई।

विज्ञापन

राजधानी में सबसे अधिक पानी की समस्या पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली और बाहरी दिल्ली के अनेक इलाकों में बनी हुई है। इन इलाकों में से कई में पाइप लाइन नहीं होने के कारण पहले से टैंकरों में पेयजल आपूर्ति की जाती थी। इस कारण इन इलाकों के निवासियों को हमेशा ही पानी किल्लत का सामना करना पड़ता है। मगर अब यमुना नदी में जलस्तर कम होने व भीषण गर्मी के बीच इन इलाकों के निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। इन इलाकों में पहले की तरह टैंकर भेजे जा रहे हैं जबकि पानी की मांग करीब दोगुनी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नई दिल्ली स्थित संजय कैंप निवासी शंभू ने बताया कि उनके यहां दिन में दो-तीन टैंकर आते हैं, जिनकी संख्या काफी कम है। क्योंकि इन टैंकरों से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इस कारण लोग टैंकर आने का दिनभर इंतजार करते रहते हैं और टैंकर आने वाले स्थान पर बर्तनों को रखे रखते हैं। वे टैंकर आते ही पानी भरने के लिए उस पर टूट पड़ते हैं। वहीं, संगम विहार निवासी कमला के अनुसार कई दिन से पानी नहीं आ रहा है और वो टैंकर से पानी नहीं भर पाती है। क्योंकि टैंकर से पानी भरने के लिए मारामारी रहती है और पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। इस कारण वह पानी खरीदकर लाती है।

विज्ञापन

ओखला फेस-दो में भी पेयजल संकट बना हुआ है। यहां के निवासी पूरी तरह टैंकरों पर निर्भर रहते हैं। इलाके के निवासी रामनिवास बताते हैं कि 15 दिन से पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उनके यहां पर टैंकरों से पानी भेजा जा रहा है, मगर वह पानी की मांग पूरी नहीं कर पा रही है। लोगों को टैंकर से खाली हाथ घर लौटना पड़ता है। इस इलाके की तरह मयूर विहार, गीता कॉलोनी आदि इलाकों में भी पेयजल संकट बना हुआ है। इन इलाकों के निवासी पानी के लिए 24 घंटे भटकते रहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed