फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to changing weather flu patients have increased in hospitals

मौसम बदलने पर बढ़े फ्लू के मरीज: सर्दियों में बढ़ जाता है श्वसन संक्रमण, कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं

Sun, 24 Dec 2023 12:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 24 Dec 2023 12:44 AM IST
सार

एम्स में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल ने बताया कि सर्दियों में फ्लू के मामले बढ़ते हैं। इस बार कोरोना का एक नया वैरिएंट भी सामने आया है। इस मौसम में नए वैरिएंट को लेकर लोगों में डर का माहौल है, लेकिन इससे घबराने की नहीं सतर्क रहने की जरूरत है।

विज्ञापन
Due to changing weather flu patients have increased in hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

मौसम बदलने के साथ ही अस्पतालों में फ्लू के मरीज बढ़ गए हैं। यह एक सामान्य प्रकार का श्वसन संक्रमण है जो सर्दियों में होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना के बाद से वायरस के स्वभाव में बदलाव आया है। लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हुई है। यही कारण है कि अस्पतालों में इस रोग के मरीज बढ़े हैं। आशंका है कि जनवरी के अंत तक रोगियों की संख्या इसी तरह रहेगी।

विज्ञापन


एम्स में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल ने बताया कि सर्दियों में फ्लू के मामले बढ़ते हैं। इस बार कोरोना का एक नया वैरिएंट भी सामने आया है। इस मौसम में नए वैरिएंट को लेकर लोगों में डर का माहौल है, लेकिन इससे घबराने की नहीं सतर्क रहने की जरूरत है। दोनों के ही लक्षण एक जैसे हैं। इन बीमारियों से हम पहले भी लड़ चुके हैं। ऐसे में यदि फ्लू और कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो हम उससे लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन


कोरोना के नए स्वरूप से घबराने की जरूरत नहीं
डॉक्टर नीरज ने बताया कि कोरोना के नए स्वरूप जेएन.1 को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। देश के कई राज्यों में लोग इससे संक्रमित हो रहे हैं। मरीजों के लक्षण हल्के हैं। वायरस रूप बदलता रहता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस बार कोरोना दूसरी और तीसरी लहर की तरह बहुत गंभीर नहीं होगा। डॉक्टर और विशेषज्ञ कोरोना को समझ चुके हैं। यदि मामलों को बढ़ते हुए देखते हैं, तो रोकथाम के लिए हमारी निगरानी प्रणाली मौजूद है। अभी तक जो डाटा सामने आ रहा है, उसके अनुसार नया वायरस अलग नहीं है। यह भी मरीजों में खांसी, सर्दी, छींकने, बुखार और शरीर में दर्द जैसे समान प्रकार के लक्षण पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed