फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to beating retreat in Delhi, many roads will be closed

दिल्ली में बीटिंग रिट्रीट के चलते थमेगी रफ्तार, रहेंगे कई मार्ग बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Tue, 29 Jan 2019 05:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Jan 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
Due to beating retreat in Delhi, many roads will be closed
विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट की रिहर्सल का खूबसूरत नजारा - फोटो : अमर उजाला

विजय चौक पर बिटिंग रिट्रेट की रिहर्सल के चलते व बसों के खराब होने से नई दिल्ली व मध्य दिल्ली में सोमवार दोपहर बाद जबरदस्त जाम लग गया। बिटिंग रिट्रेट के चलते नई दिल्ली में शाम के समय जाम से बुरे हालात थे। प्रमुख चौराहों पर जबरदस्त जाम था। नई दिल्ली में वाहनों की एक किलोमीटर तक लाइनें लग गई थीं। बसों के खराब होने से अन्य जगहों पर भी जाम लगा गया था। दिल्ली ट्रैफिक दिनभर ट्यूटर हैंडलर के जरिए लोगों को जाम वाली जगहों व उनसे बचने की सलाह देती रहीं। 

विज्ञापन

 
बिटिंग रिट्रेट की फुल रिहर्सल परेड के चलते कई मार्ग बंद कर दिए गए थे। बिटिंग रिट्रेट की रिहर्सल के चलते दोपहर साढ़े तीन बजे से रात सात नौ बजे तक विजय चौक बंद कर दिया गया था। रफी मार्ग, कृष्णा मेनन मार्ग, सी-हैक्सागॉन और दादा शिकोह रोड पर ट्रैफिक के आने-जाने पर भी प्रतिबंध था। कार्यक्रम में आने वाले की पार्किंग रफी मार्ग से सी हैक्सागॉन के बीच वाटर चैनल के दोनों तरफ थी। बीटिंग रिट्रेट के चलते अशोक रोड, संसद मार्ग, इंडिया गेट, सुनहेरी मजिस्द, जनपथ, मंडी हाउस, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग और पंडित पंत मार्ग समेत सभी मार्गों पर दोपहर के बाद देर शाम तक जाम लग गया था।  
विज्ञापन


इसके अलावा स्थानीय थाना पुलिस ने गुरुग्राम से थिमय्या मार्ग केा भी बंद कर दिया था। ट्रैफिक को स्टेशन रोड व सदर बाजार की तरफ परिवर्तित किया जा रहा था। पंपोज एंक्लेव के पास क्लस्टर बस के खराब होने से नेहरू प्लेस से चिराग दिल्ली जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया था। एक चालक ने ट्वीट कर बताया कि वह दिल्ली कैंट इलाके में एक घंटे से जाम में फंसा हुआ है। यमुना ब्रिज पर डीटीसी बस के खराब होने से दिल्ली से नोएडा जाने वाले कैरिज्वे पर जाम लग गया था। कोंडली चौक केपास लोडेडे ट्रक केखराब होने से कोंडली से गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया था। दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन केरिपेयर होने से लोनी से शाहदरा जाने वाले कैरिज्वे को बंद कर दिया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आज राजपथ की तरफ आने से बचें
विजय चौक पर मंगलवार शाम को बीटिंग रिट्रेट है। ऐसे में पुलिस ने विजय चौक, राजपथ, रफी मार्ग, अकबर रोड, अशोक रोड, तिलक मार्ग, केजी मार्ग, पृथ्वीराज रोड, मथुरा रोड, शाहजहां रोड, शेरशाह सूरी मार्ग, भैरो मार्ग, पुराना किला रोड और एसबी मार्ग से बचने की सलाह दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed