फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU UG Admissions: First seat allocation today at 5 PM.

डीयू यूजी दाखिला: पहला सीट आवंटन आज शाम पांच बजे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
16 से 18 जुलाई तक सीट स्वीकार करने का मौका, 21 जुलाई तक फीस जमा; दूसरी आवंटन सूची 25 जुलाई को जारी होगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक की 71 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तहत पहला सीट आवंटन बुधवार शाम पांच बजे जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित होगी, उन्हें 16 से 18 जुलाई रात 11:59 बजे तक उसे स्वीकार करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में सीट स्वीकार नहीं करने वाले छात्र सीएसएएस से बाहर हो जाएंगे और आगे की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।
विश्वविद्यालय के अनुसार सीटों का आवंटन सीयूईटी-यूजी स्कोर और छात्रों की ओर से भरी गई कॉलेज एवं पाठ्यक्रम की वरीयताओं के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में कुल उपलब्ध सीटों की तुलना में अधिक सीटें आवंटित की जाएंगी, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके। सीट स्वीकार करने के बाद संबंधित कॉलेज 20 जुलाई तक छात्रों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन करेंगे। सत्यापन और मंजूरी के बाद ही अभ्यर्थियों को फीस जमा करने का विकल्प मिलेगा। छात्र 21 जुलाई रात 11:59 बजे तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे। यदि किसी छात्र को एक से अधिक सीटें आवंटित होती हैं, तो उसे केवल एक सीट का ही चयन करना होगा।
विज्ञापन

डीयू ने छात्रों को सलाह दी है कि उन्हें जो भी सीट मिले, उसे पहले स्वीकार करें। इससे वे अगले चरण में बेहतर कॉलेज या पाठ्यक्रम मिलने की स्थिति में अपग्रेड का विकल्प चुन सकेंगे। यदि छात्र आवंटित सीट से संतुष्ट है तो वह फ्रीज विकल्प चुन सकता है। हालांकि अपग्रेड होने के बाद नई सीट स्वीकार करना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर छात्र का प्रवेश स्वतः निरस्त माना जाएगा और वह पूरी प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद ही कॉलेज सीट को अंतिम मंजूरी देगा। जिन सीटों पर प्रवेश नहीं होगा, आवेदन अस्वीकृत होंगे या छात्र नाम वापस लेंगे, उन्हें अगले आवंटन चरण में शामिल किया जाएगा। दूसरी सीट आवंटन सूची 25 जुलाई दोपहर 12 बजे जारी की जाएगी। इस सूची के तहत छात्र 25 से 26 जुलाई रात 11:59 बजे तक सीट स्वीकार कर सकेंगे, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई होगी। इसी दिन से विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत भी हो जाएगी।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से अपना सीएसएएस डैशबोर्ड देखने, समयसीमा का पालन करने और दस्तावेज सही व पूर्ण रूप से अपलोड करने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed