फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU students will get skills in AI, cloud computing, cyber security

Delhi NCR News: डीयू में छात्रों को मिलेंगे एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा के कौशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 09:25 PM IST
विज्ञापन
डीयू और गूगल क्लाउड ने हाथ मिलाया, समझौता पत्र पर किए हस्ताक्षर
विज्ञापन


छात्रों को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कौशल प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है एमओयू -कुलसचिव

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। डीयू में छात्र एआई, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, डेटा विश्लेषण, डिजिटल साक्षरता जैसे अत्याधुनिक कौशल से लैस होंगे। इसके लिए डीयू ने गूगल क्लाउड के साथ मिलाया है। इसके तहत डीयू ने एक बहुवर्षीय सहयोग की घोषणा की है। डीयू और गूगल क्लाउड की ओर से इस आशय के एक समझौता पत्र पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर किए। इस सहयोग का उद्देश्य छात्र स्टार्टअप्स के लिए इनक्यूबेशन सहायता प्रदान करके नवाचार को बढ़ावा देना है। इसमें तकनीकी सहायता और क्लाउड क्रेडिट प्राप्त करने की संभावना शामिल है।
इस अवसर पर डीन ऑफ कॉलेज प्रो. बलराम पाणी ने कहा कि इस सहयोग से गूगल और डीयू दोनों को लाभ होगा। डीयू रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक का प्रयोग काफी बढ़ रहा है। डीयू ने एनईपी 2020 के अनुरूप ऐसे कई कोर्स शुरू किए हैं। गूगल क्लाउड के साथ इस सहयोग से उनमें काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं के बीच यह सहयोग छात्रों को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कौशल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
विज्ञापन


छात्र एक विशेष पाठ्यक्रम के माध्यम से उद्योग में अग्रणी पाठ्यक्रमों में विशेषज्ञता प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर डीयू कल्चर काउंसिल के अध्यक्ष अनूप लाठर, डीयू की फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी के डीन प्रो संजीव सिंह, गूगल क्लाउड भारत के प्रबंध निदेशक शशिकुमार श्रीधरन, गूगल क्लाउड इंडिया के पब्लिक सेक्टर एडटेक और एजुकेशन के कंट्री डायरेक्टर आशीष वट्टल, गूगल क्लाउड इंडिया के एडटेक और एजुकेशन के कंट्री हेड वैभव श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी डीन प्रो. संजीव सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम उद्योग में अग्रणी पाठ्यक्रमों में व्यावहारिक प्रयोगशालाएं, मूल्यांकन और प्रमाणन भी प्रदान करता है। छात्रों को कैंपस में आयोजित होने वाले हैकथॉन और वेबिनार से भी लाभ होगा, जिसमें गूगल क्लाउड प्रमाणपत्र प्राप्त करने के अवसर भी शामिल हैं। इसके अलावा इस सहयोग का उद्देश्य छात्र स्टार्टअप्स के लिए इनक्यूबेशन सहायता प्रदान करके नवाचार को बढ़ावा देना है। इसमें तकनीकी सहायता और क्लाउड क्रेडिट प्राप्त करने की संभावना शामिल है।


विश्वविद्यालय शिक्षण अनुभव को बेहतर बनाने के लिए गूगल वर्कस्पेस फॉर एजुकेशन को भी एकीकृत करेगा। इस पहल का उद्देश्य उद्योग, मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण और कौशल प्रदान करके छात्रों को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में करियर के लिए तैयार करना है। गूगल क्लाउड इंडिया के प्रबंध निदेशक शशि श्रीधरन ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के साथ हमारा सहयोग भारत में एक एआई सक्षम शैक्षणिक पारिस्थितिकी तंत्र को आकार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गूगल क्लाउड डीयू में विद्यार्थियों को मेंटरशिप कार्यक्रम और उद्योग संबंधी अंतर्दृष्टि प्रदान करेगा। इस सहयोग में एआई आधारित संकाय विकास कार्यक्रम, कैंपस व्यापी हैकथॉन, वेबिनार, गूगल वर्कस्पेस का प्रचार और छात्र स्टार्टअप के लिए तकनीकी सहायता और क्लाउड क्रेडिट भी शामिल हैं। छात्रों को नोटबुकएलएम एक एआई-संचालित व्यक्तिगत अध्ययन सहायक की सुविधा मिलेगी जो उन्हें जटिल पाठ्यक्रम को समझने, नोट्स व शोध सामग्री के आधार पर उत्तर देकर अपनी समझ को गहरा करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed