फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU student misdeed after befriending her through dating app

दुष्कर्म के 10 माह बाद: छात्रा बोली- बंबल एप पर युवक से हुई दोस्ती, रात में मिलने के बहाने बुलाकर की दरिंदगी

Thu, 26 Oct 2023 10:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Oct 2023 10:42 PM IST
सार

पुलिस ने महिला आयोग की काउंसलर से पीड़िता की काउंसलिंग कराई। छानबीन के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
DU student misdeed after befriending her through dating app
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीयू (दिल्ली विश्वविद्यालय) की एक छात्रा से बंबल डेटिंग एप के जरिये दोस्ती कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग थाने में राघव ठाकुर नामक युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी। पुलिस ने महिला आयोग की काउंसलर से पीड़िता की काउंसलिंग कराई। छानबीन के बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। पीड़िता का आरोप 18 जनवरी को आरोपी ने अपने फ्लैट पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। अब वारदात के करीब 10 माह बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत दी है।

विज्ञापन

मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली 23 वर्षीय पीड़िता उत्तरी दिल्ली में पीजी में रहती है। वह नॉर्थ कैंपस के एक कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रही है। पीड़िता ने बताया कि 17 जनवरी को उसकी दोस्ती बंबल डेटिंग एप के जरिये राघव ठाकुर नामक युवक से हुई। दोनों ने खूब चैटिंग की। अगले दिन 18 जनवरी को बातचीत के बाद राघव ने देर रात को मिलने की बात कर छात्रा को एक चाय की दुकान पर बुलाया। पीड़िता ने मना भी किया, लेकिन आरोपी के जोर देने पर वह उससे मिलने आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बातचीत के बाद आरोपी पीड़िता को अपने फ्लैट पर ले गया। देर रात करीब 3.00 बजे आरोपी ने जबरन पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। बाद में पीड़िता वापस अपने पीजी में आ गई। इसके बाद आरोपी लगातार पीड़िता से बातचीत करने का प्रयास करता रहा, लेकिन पीड़िता ने उससे मिलने और बातचीत से मना कर दिया। लोकलाज के डर से उसने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की। अब 24 अक्तूबर को हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed