फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU released new dates for canceled exams

Delhi: DU ने जारी की रद्द हुई परीक्षाओं की नई तिथियां, 17 जुलाई वाली परीक्षा अब 26 जुलाई को होगी

Tue, 18 Jul 2023 03:11 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 18 Jul 2023 03:11 AM IST
सार

मालूम हो कि बीते सप्ताह दिल्ली में बाढ़ की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए स्कूल और कॉलेज बंद होने के कारण यह परीक्षाएं रद की गई थी।

विज्ञापन
DU released new dates for canceled exams
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने बाढ़ के कारण रेगुलर, एनसीवेब और एसओएल की दूसरे सेमेस्टर की रद की गई थ्योरी परीक्षाओं व प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए नई तिथियां जारी कर दी हैं। नए शेड्यूल के अनुसार 17 जुलाई वाली परीक्षा अब 26 जुलाई (दोनों पालियों) को होगी। 

विज्ञापन

 

18 जुलाई वाली परीक्षा दोनों पालियों के लिए एक अगस्त, 19 जुलाई वाली परीक्षा दोनों पालियों में दो अगस्त को होगी। इसी तरह से प्रैक्टिकल की जो परीक्षा 14 जुलाई को होनी थी वह तीन अगस्त, 15 जुलाई वाली चार अगस्त, 16 जुलाई को होने वाली परीक्षा पांच अगस्त को होगी। 

विज्ञापन

 

मालूम हो कि बीते सप्ताह दिल्ली में बाढ़ की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए स्कूल और कॉलेज बंद होने के कारण यह परीक्षाएं रद की गई थी। प्रशासन की ओर से पहले ही स्पष्ट किया जा चुका है कि 20 जुलाई को उसके बाद होने वाली परीक्षाएं पूर्व में तय तिथियों पर ही आयोजित होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed