फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: It is not necessary to upload verified documents for admission

डीयू : दाखिले के लिए सत्यापित दस्तावेज अपलोड करना जरूरी नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
डीयू सीसैस का दूसरा चरण सीयूईटी परिणाम के बाद होगा शुरू
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वेबिनार में छात्रों की शंकाओं को किया गया दूर

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। एक तरफ शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। वहीं, दूसरी तरफ दाखिला लेने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के मन में कई सारी शंकाएं भी हैं। इन्हीं शंकाओं को दूर करने के लिए बृहस्पतिवार को डीयू में दाखिले के संबंध में वेबिनार का आयोजन हुआ। वेबिनार में एक सवाल के जवाब में बताया गया कि डीयू कॉमन सीट आवंटन सिस्टम (सीसैस) पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन जरूर नहीं है।

दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शंकाओं को बृहस्पतिवार को वेबिनार में डीयू एडमिशन डीन प्रो. हनीत गांधी और एडमिशन ज्वाइंट डीन प्रो. आनंद सोनकर ने दूर किया। वेबिनार में एक छात्र का सवाल था कि क्या दस्तावेज अपलोड करने के दौरान उनका सत्यापन जरूरी है। इस पर जानकारी दी गई कि दस्तावेज की स्कैन और फोटोकॉपी को बिना किसी सत्यापन के अपलोड किया जा सकता है।वहीं, अगर दाखिले के लिए दिव्यांगता श्रेणी में आवेदन कर रहे है तो उसके लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र सरकारी अस्पताल और यूडीआईडी की ओर से जारी मान्य होगा। इस पर दिव्यांगता का विवरण होना जरूरी है। किसी प्रकार की कोई दूसरी रिपोर्ट को दाखिला में प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


--------
करेक्शन विंडो के लिए करना होगा इंतजार

वेबिनार में बताया गया कि दाखिला पंजीकरण के लिए मोबाइल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। इससे पंजीकरण में त्रुटि की संभावना हो सकती है। पंजीकरण के लिए लैपटॉप और डेस्कटॉप का उपयोग करें। पंजीकरण की गलती से बचने के लिए फॉर्म का प्रिव्यू जरूर देखे। फॉर्म में त्रुटि को ठीक करने के लिए करेक्शन विंडो के लिए अभी इंतजार करना होगा। हालांकि, उसको लेकर भी कई तरह की शर्त रहेंगी। श्रेणी में बदलाव नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसीए और स्पोर्ट के लिए ट्रायल जरूरी

ईसीए और स्पोर्ट कोटा के जरिये दाखिला लेने वालों के लिए ट्रायल जरूरी है। उसके बिना दाखिला नहीं मिलेगा। ट्रायल देने को लेकर डीयू की वेबसाइट को नियमित तौर पर उम्मीदवार देखते रहे। ईसीए और स्पोर्ट के तहत दाखिले के लिए एक मई 2022 से लेकर एक अप्रैल 2025 तक के दस्तावेज अपलोड किए जा सकेंगे। साथ ही दो अलग-अलग विश्वविद्यालयों में नामांकन करने पर एक साथ रेगुलर कोर्स नहीं कर सकेंगे। दाखिला के लिए कक्षा 12 वीं के विषय और सीयूईटी (यूजी) 2025 विषयों की सामान मैपिंग जरूरी है।


आखिरी तारीख का न करें इंतजार

वेबिनार में यह भी बताया गया कि कॉमन सीट आवंटन सिस्टम (सीसैस) का दूसरा चरण सीयूईटी का परिणाम घोषित होने के एक-दो दिन में शुरू होगा। पहले चरण के पंजीकरण को लेकर अभी कोई समय अवधि तय नहीं की गई है। पंजीकरण को लेकर आखिरी तारीख का इंतजार न करें। वेबिनार में सीसैस के दूसरे चरण के दौरान पंजीकरण के समय क्या-क्या सावधानियां बरतनी है उसको लेकर भी जानकारी दी गई। डीयू में स्नातक के 79 कार्यक्रमों की 71624 सीटों पर दाखिला पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आईटेप कार्यक्रम को लेकर भी दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed