फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU issued 16 point guidelines, waived mess charges, electricity water bill exemption

डीयू ने जारी किया 16 सूत्रीय दिशा-निर्देश, मेस शुल्क माफ, बिजली -पानी बिल में भी दी छूट 

Thu, 20 Aug 2020 05:14 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 20 Aug 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
DU issued 16 point guidelines, waived mess charges, electricity water bill exemption
दिल्ली विश्वविद्यालय

सभी छात्रावासों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक 16 सूत्रीय दिशा-निर्देश जारी किया है। इसके तहत छात्रों का पूरा मेस शुल्क माफ कर दिया गया है। जबकि बिजली, पानी के बिल भी 50 प्रतिशत कम कर दिए गए हैं। इसके साथ-साथ छात्रों को लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष खोलने और अन्य खेलकूद, योगा के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है। 

विज्ञापन


डीयू द्वारा जारी दिशा-निर्देश 

  • छात्रावास में दवाइयों की उचित व्यवस्था की जाए।
  • छात्रावास में बाहर से आने वालों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
  • छात्रों को मेडिकल या किसी आपात स्थिति के बिना छात्रावास से बाहर नहीं निकलने दिया जाए।
  • छात्रों के मनोरंजन के लिए कंप्यूटर, टीवी कक्ष खोले जाएं। 
  • जिन छात्रावासों में छात्रों की संख्या कम है, वो खाने का इंतजाम नजदीकी छात्रावास से करें। इससे मेस का खर्च भी बचेगा। 
  • विज्ञापन
  • छात्रावास में सभी के शात एक सामान व्यवहार किया जाए।
  • छात्रावास को निश्चित समय पर सैनिटाइज किया जाए।
  • पीएचडी छात्रों के लिए जारी गाइडलाइंस का पालन अनिवार्य है। 
  • 19 मार्च को जारी नोटिस के बाद से अब तक यानी अगस्त महीने के बीच का मेस शुल्क छात्रों से नहीं लिया जाएगा। 
  • बिजली-पानी के शुल्क में 50 फीसदी कम किए जाएंगे।
  • अंतिम वर्ष के छात्र जो कमरा खाली करना चाहते हैं, उन्हें प्रवेश की इजाजत होगी।  
  • छात्रावास पदाधिकारी रोजाना छात्रों से मिलेंगे। उनसे बातचीत करेंगे। अगर कोई छात्र हताश या निराश हो तो उसका उत्साह बढ़ाएं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • शरीरिक दूरी का पालन करते हुए छात्रों को खेलकूद और योग के लिए प्रेरित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed