{"_id":"6896034a79076f83d20276d6","slug":"du-if-you-missed-it-earlier-fill-the-form-nowdu-if-you-missed-it-earlier-fill-the-form-now-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-100488-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : पहले चूक गए तो अब भर दें फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू : पहले चूक गए तो अब भर दें फॉर्म
विज्ञापन
डीयू में दो राउंड के बाद भी 9 हजार से अधिक सीटें खाली
डीयू ने तीसरे राउंड के दाखिले और मिड एंट्री के लिए खाली सीटों की जानकारी जारी की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक प्रोग्राम में दाखिला लेने से पहले चूक गए छात्रों के पास एक और मौका है। डीयू ने अब तक दाखिला नहीं ले सके और पहले आवेदन करने से चूके छात्रों के लिए शुक्रवार शाम को मिड एंट्री खोल दी। स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए दो राउंड के बाद डीयू में लगभग नौ हजार से अधिक सीटें खाली हैं जिन पर छात्र मिड एंट्री लेकर सीट के लिए दावेदारी कर सकते हैं। डीयू ने शुक्रवार शाम को तीसरे राउंड के दाखिले के लिए खाली सीटों की जानकारी जारी करते हुए मिड एंट्री खोल दी है।
कॉलेजों में अन्य कोर्स के मुकाबले में साइंस, संस्कृत, पंजाबी, गणित की सीटें खाली हैं। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि पीडब्लयूडी श्रेणी को छोड़कर सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्लयूएस व सिख की करीब 9,525 सीटें खाली हैं। यदि पीडबल्यूडी की खाली सीटों को भी जोड़ दिया जाए तो यह संख्या करीब 10 हजार हो जाएगी। इनमें भी सामान्य के लिए काफी कम सीटें बची हैं। दो राउंड तक 68, 208 दाखिले हो चुके हैं, यह ऐसे छात्र हैं जिन्होंने फीस जमाकर अपना दाखिला पक्का कर लिया है।
अभी माता सुंदरी कॉलेज में सामान्य श्रेणी के लिए बीए हिंदी ऑनर्स में 45, पंजाबी में 10, मिरांडा हाउस में बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्स में तीन, सोशियोलॉजी, बीएससी लाइफ साइंस, बीएससी फिजिक्स ऑनर्स में एक-एक सीट खाली हैं। वहीं, मिरांडा में ही बीए अंग्रेजी-इकोनॉमिक्स कॉम्बिनेशन में एक सीट खाली हैं। पीजीडीएवी सांध्य में संस्कृत ऑनर्स की 18, रामानुजन में इकोनॉमिक्स की एक, अंग्रेजी ऑनर्स में तीन, बीएससी मैथमेटिक्स में दो, रामजस में अंग्रेजी की 1, संस्कृत की 2, इकोनॉमिक्स की 1, बीकॉम की 1, बीकॉम ऑनर्स की तीन सीट खाली हैं। सत्यवती कॉलेज में बीए ऑनर्स ऊर्दू की 15 सीटें बची हैं। हिंदू व हंसराज कॉलेज में भी साइंस के कुछ कोर्सेज में एक-एक, दो-दो सीटें खाली हैं। अब छात्र खाली सीटों को देखकर 10 अगस्त शाम पांच बजे तक मिड एंट्री के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
दाखिले का तीसरा राउंड 13 अगस्त से शुरु होगा
डीयू में खाली सीटों को भरने के लिए दाखिले का तीसरा राउंड 13 अगस्त से शुरु होगा। इस दिन तीसरा सीट आवंटन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदर्शन आधारित प्रोग्राम, वार्ड कोटा, के लिए पहला सीट आवंटन किया जाएगा। छात्रों को 13 से 17 अगस्त तक अपनी सीट को स्वीकार करने का अवसर मिलेगा।