फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU committee will investigate the incident in IP College

Delhi: IP कॉलेज में हुई घटना की जांच करेगी डीयू कमेटी, प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बनी पांच सदस्यीय समिति

Tue, 04 Apr 2023 05:45 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 04 Apr 2023 05:45 AM IST
सार

इस समिति में साउथ दिल्ली कैंपस के निदेशक प्रो. प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में प्रॉक्टर प्रो रजनी अब्बी, डीन छात्र कल्याण प्रो पंकज अरोड़ा, ज्वाइंट प्रॉक्टर प्रो. गीता सहारा और हिंदी विभाग की प्रोफेसर मंजू मुकुल कांबले शामिल होंगी।

विज्ञापन
DU committee will investigate the incident in IP College
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेज इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक उत्सव के दौरान हुई घटना की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी अगले एक सप्ताह में जांच के बाद रिपोर्ट सौंपेगी। डीयू के रजिस्ट्रार ने इसे लेकर एक निर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 29 मार्च को इंद्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक उत्सव के दौरान हुई घटना की जांच के लिए समिति का गठन किया है।

विज्ञापन


इस समिति में साउथ दिल्ली कैंपस के निदेशक प्रो. प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में प्रॉक्टर प्रो रजनी अब्बी, डीन छात्र कल्याण प्रो पंकज अरोड़ा, ज्वाइंट प्रॉक्टर प्रो. गीता सहारा और हिंदी विभाग की प्रोफेसर मंजू मुकुल कांबले शामिल होंगी। समिति भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय बताएगी। समिति के अध्यक्ष जरूरत पड़ने पर किसी भी अतिरिक्त सदस्य को संयोजित कर सकते हैं। यह कमेटी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। बता दें कि इंद्रप्रस्थ कॉलेज के वार्षिक फेस्ट के दौरान छात्राओं के साथ यौन-उत्पीड़न का मामला सामने आया था। उत्सव के दौरान कॉलेज की दीवार लांघकर पुरुष कॉलेज परिसर के अंदर घुस गए थे। आरोप है कि इस दौरान कॉलेज प्रशासन और पुलिस मूकदर्शक बने रहे।

विज्ञापन

 


हिरासत में लिए जाने के विरोध में छात्रों ने किया प्रदर्शन
क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) ने अन्य छात्र और महिला संगठनों के साथ सोमवार को कॉलेज गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि फेस्ट के दौरान हुए यौन-उत्पीड़न को प्रिंसिपल ने नजरअंदाज किया। सुरक्षा को लेकर पुलिस विफल रही। पुलिस ने छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर प्रदर्शन शुरू होने से पूर्व ही हिरासत में लेना शुरू कर दिया। उन्हें अलग-अलग थाने ले जाया गया। वहीं इस संबंध में दिल्ली पुलिस का कहना है कि सुबह 11 बजे आईपी कॉलेज के सामने 15-20 प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए थे और प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने इनसे प्रदर्शन न करने के लिए कहा, लेकिन ये नहीं माने। दोपहर 12:40 से दोपहर एक बजे तक पुलिस ने 27 प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाकर बुराड़ी थाने पहुंचाया, जहां से उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके अलावा दोपहर 12.30 बजे दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट फैकल्टी के बाहर प्रदर्शन की सूचना पुलिस को मिली थी, लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा। दोंनो ही जगह हालत सामान्य रहे। छात्रों ने प्रिंसिपल को तुरंत बर्खास्त करने व कॉलेज प्रशासन के अन्य अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


गार्गी कॉलेज में भी प्रदर्शन

गार्गी कॉलेज में प्रशासन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही उत्सव के समय को कम करने की योजना बना रहा है। इसका विरोध करते हुए एसएफआई गार्गी ने विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उत्सव का आयोजन किया जाए। प्रशासन कार्यालय के बाहर हुए विरोध प्रदर्शन में 500 से अधिक छात्र शामिल हुए। अधिकारियों से जवाब मिलने तक इसे जारी रखा जाएगा।

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed