फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU Admission: Second Cutoff Released, Admission to B.Com Hons in 14 Colleges Closed

DU Admission : दूसरी कटऑफ जारी, 14 कॉलेज में बी.कॉम ऑनर्स में दाखिले बंद

Sun, 18 Oct 2020 04:54 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 18 Oct 2020 04:54 AM IST
विज्ञापन
DU Admission: Second Cutoff Released, Admission to B.Com Hons in 14 Colleges Closed
Delhi University - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए शनिवार शाम जारी दूसरी कटऑफ लिस्ट में हिंदू, हंसराज, किरोड़ीमल जैसे कॉलेजों में हिंदी, इतिहास और संस्कृत में सामान्य श्रेणी में दाखिले बंद हो गए हैं। 14 कॉलेजों में बीकॉम ऑनर्स व 12 कॉलेजों में बीकॉम सभी सीटें भर गईं हैं।

विज्ञापन


वहीं, कुछ लोकप्रिय कॉलेजों में साइंस की सीटें भी फुल हो र्गइं हैं। दूसरी कटऑफ में दाखिला रद्द करा कर दूसरे कॉलेज में दाखिला लेने पर सीटें खाली होंगी। ऐसे में काफी कॉलेजों में अब भी दाखिले का मौका है। तीसरी कटऑफ 24 अक्तूबर को आएगी। 
विज्ञापन


लेडी श्रीराम कॉलेज (एलएसआर) ने बीए ऑनर्स जर्नलिज्म के लिए 99.25, इको में 99, राजनीति शास्त्र व साइकोलॉजी के लिए 99.75, बीकॉम ऑनर्स के लिए 99.50 फीसदी कटऑफ जारी की है। पहली कटऑफ में इकनॉमिक्स ऑनर्स, पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स व साइकोलॉजी ऑनर्स की 100 फीसदी कटऑफ निकाली थी, लेकिन दूसरी कटऑफ में औसतन 0.25 फीसदी से 3 फीसदी तक की गिरावट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) ने सामान्य श्रेणी के लिए ईको ऑनर्स में दूसरी कटऑफ भी पहली कटऑफ के समान ही 99 फीसदी जारी की है। बीकॉम ऑनर्स की पहली कटऑफ 99.50 फीसदी रही थी, जो दूसरी कटऑफ में एक फीसदी कम 98.50 फीसदी रही है। 

हंसराज कॉलेज में इको में 98.50 फीसदी पर दाखिला
नॉर्थ कैंपस के नामी कॉलेज हंसराज में हिंदी, इतिहास जैसे कोर्सेज में दाखिले बंद हो गए हैं, जबकि सामान्य श्रेणी के लिए ईको ऑनर्स की कटऑफ़ 98.50 फीसदी, अंग्रेजी के लिए 97.75, फिलॉस्फी के लिए 96.25 फीसदी व बीकॉम ऑनर्स के 98 फीसदी निकाली गई है।   


हिंदू कॉलेज में ईको ऑनर्स की कटऑफ 98.75 फीसदी 
हिंदू कॉलेज में तो सामान्य श्रेणी के लिए सिर्फ बीकॉम ऑनर्स व ईको ऑनर्स में दाखिले की गुजाइंश है। बीकॉम ऑनर्स के लिए कटऑफ 98.25 फीसदी रखी गई है, जबकि ईको ऑनर्स में कटऑफ 98.75 फीसदी है। सोशलॉजी ऑनर्स की कटऑफ 98.50 फीसदी निकाली गई है। इस कॉलेज में भी हिंदी और इतिहास में दाखिले बंद हो गए हैं। इसी तरह राजमस कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स में 98.75 फीसदी, बीकॉम में 97.75, राजनीति शास्त्र में 98.75, इतिहास में 97.50, इको ऑनर्स में 98.25 फीसदी व अंग्रेजी में 97.25 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed