{"_id":"69f8bc0d9ddc4e6c910eef00","slug":"dtu-mba-admission-applications-open-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-135047-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीटीयू के एमबीए में दाखिला आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीटीयू के एमबीए में दाखिला आवेदन शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के दिल्ली स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए एमबीए (बिजनेस एनालिटिक्स) में दाखिला आवेदन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। इच्छुक उम्मीदवार 16 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसके लिए https://www.cmacadmissions.com/ लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। विश्वविद्यालय के अनुसार इस कोर्स में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही स्नातक स्तर पर गणित, सांख्यिकी या एप्लाइड मैथ्स का कम से कम एक पेपर होना चाहिए और न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। साथ ही उम्मीदवारों के पास वैध कैट/मैट स्कोर होना भी जरूरी है। इस कोर्स में दाखिला के लिए कुल 60 सीटें हैं।