फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC buses will no longer Shashi Chowk

अब शशि चौक नहीं जाएंगी डीटीसी बसें

Tue, 29 Jul 2014 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 29 Jul 2014 08:38 AM IST
विज्ञापन
DTC buses will no longer Shashi Chowk

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने नोएडा में चार रूटों की बसों का रास्ता बदल दिया है। शाहदरा टर्मिनल, बदरपुर खादर और भजनपुरा से चलने वाली बसें अब नोएडा के शशि चौक नहीं जाएंगी, बल्कि सेक्टर-37 अंडरपास से सेक्टर-43 तक बसों का संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि, डीटीसी ने इन चारों रूटों के किराये में कोई संशोधन नहीं किया गया है। शाहदरा टर्मिनल से नोएडा के लिए रूट नंबर 319 और 319ए पर बसों का संचालन किया जाता है, जबकि बदरपुर खादर से रूट नंबर 33ए व भजनपुरा से रूट नंबर 33 पर बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन चारों रूटों पर दिल्ली-नोएडा के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों का भारी दबाव रहता है। कुछ महीने पहले तक इन रूटों की बसों को वाया रजनीगंधा चौक, सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन होकर सेक्टर-37 तक चलाया जा रहा था, लेकिन मेट्रो स्टेशन से कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए बाद में शशि चौक तक बसों के फेरे बढ़ा दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दिल्ली-नोएडा के बीच इन रूटों पर सफर करने वाले ज्यादातर दैनिक यात्रियों की मांग दादरी रोड से होकर बसें चलाने की थी। इसको ध्यान में रखकर डीटीसी प्रबंधन ने बसों के रूट में संशोधन किया है। डीटीसी की ट्रैफिक शाखा के मुताबिक पहले दिल्ली की ओर से आने वाली बसें सेक्टर-37 से बाईं ओर मुड़कर शशि चौक जा रही थीं, लेकिन अब सेक्टर-37 अंडरपास से दादरी रोड होकर सेक्टर-43 तक इन रूटों की बसों का संचालन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed