फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DTC bus ran over two people including a Delhi Police constable

Road Accident: डीटीसी बस ने दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत दो लोगों को रौंदा, दोनों की मौत

Tue, 05 Nov 2024 09:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Nov 2024 09:55 AM IST
सार

दिल्ली के सिविल लाइंस के मोनेस्ट्री मार्केट के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में दिल्ली पुलिस के सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
DTC bus ran over two people including a Delhi Police constable
DTC bus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के सिविल लाइंस के मोनेस्ट्री मार्केट के पास सोमवार देर रात एक बेकाबू डीटीसी बस ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही समेत दो लोगों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सिपाही की पहचान विक्टर के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे अनियंत्रित डीटीसी बस मोनेस्ट्री मार्केट के पास फुटपाथ पर चढ़ गई। बस एक पोल से टकराई, फिर पोल को साथ लेकर बस भागती रही, पोल की चपेट में पहले एक शख्स आया और फिर बाइक पर गश्त कर रहा सिपाही विक्टर उसकी चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


फिर सड़क पार करके बस डिवाइडर से टकराकर उस पर चढ़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सिपाही और दूसरे व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के चेहरे, सिर और गर्दन पर चोटें थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


27 साल के सिपाही विक्टर जून 2023 से सिविल लाइंस थाने में तैनात थे और मूलत: नागालैंड के रहने वाले थे। रात में वह बाइक से इलाके में गश्त के लिए निकले थे। पुलिस ने डीटीसी चालक गाजीपुर निवासी विनोद ठाकुर (57) को हिरासत में ले लिया है। 

वह 2010 से डीटीसी बस चला रहे हैं। जांच में पता चला है कि हरे रंग की डीटीसी बस 261 नंबर रूट की थी और घटना के समय ब्रेकडाउन अवस्था में थी। बस में कोई यात्री नहीं था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed