{"_id":"573581ec4f1c1b771b919a35","slug":"dsgpc-alleges-kumar-vishwas-to-defame-paunjab-in-the-name-of-drugs-mafia","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नशे के नाम पर पंजाब को बदनाम कर रहे हैं कुमार विश्वास'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नशे के नाम पर पंजाब को बदनाम कर रहे हैं कुमार विश्वास'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास द्वारा पंजाब में नशे के बारे में जारी गीत को आप की सिख विरोधी मानसिकता बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वे नशे के नाम पर पंजाब को बदनाम कर रहे हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि वे पंजाब के नशे की बात करने से पहले दिल्ली में खुलेआम बिक रहे गुटखे तथा अन्य नशीले पदार्थों के अलावा दिल्ली-एनसीआर में हो रही रेव पार्टियों के बारे में गीत क्यों नहीं लिखते।
विज्ञापन
कमेटी के प्रवक्ता परमिन्दर पाल ने कहा कि सरकार ने आंखों में धूल झोंकने की लिए गुटखे की बिक्री पर सरकारी तौर पर रोक लगा रखी है, जबकि पूरी दिल्ली में नशे का सामान खुलेआम बिक रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विधायक अल्का लांबा के सवाल के जवाब में स्वंय माना है कि दिल्ली के रैन बसेरों में 402 लोगों की नशे के अधिकतम सेवन के कारण मौतें हुई हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में ज्यादातर रैन बसेरे 3-4 महीने चलते हैं। अगर इस दौरान 402 मौतों को दिल्ली सरकार प्रमाणित करती है तो पूरे साल के आंकड़े कितने भयानक होंगे। उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास व उनकी पार्टी दिल्ली के नशे को नजरअंदाज करके पंजाब के नौजवानों को बदनाम करने की मुहिम चला रही है।