फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DSGMC targets Punjab government over anti-drug campaign.

Delhi NCR News: नशा विरोधी मुहिम पर डीएसजीएमसी ने पंजाब सरकार को घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
जगदीप सिंह काहलों के साथ भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

परविंदर सिंह झोटा के परिवार को मदद का भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पंजाब में नशों के खिलाफ चल रही युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम को लेकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा है। कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने आरोप लगाया कि सरकारी अभियान के बावजूद नशे से जुड़े मामलों और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल बने हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को अब स्थिति सुधारने के लिए आगे आना होगा। दोनों नेताओं ने परविंदर सिंह झोटा की हत्या का उल्लेख करते हुए इसे नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले युवाओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया। उन्होंने दावा किया कि झोटा ने नशे के खिलाफ आवाज उठाई और हजारों युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलने के बावजूद ऐसी घटनाएं होना चिंता का विषय है।

हरमीत सिंह कालका और जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी परविंदर सिंह झोटा के परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि वे झोटा की अंतिम अरदास में शामिल होकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करेंगे। साथ ही, जरूरत पड़ने पर परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया। दोनों नेताओं ने पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम की प्रभावशीलता पर सवाल उठाते हुए कहा कि युवाओं की जान बचाने और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed