फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DSGMC organises a Shri Akhand Path Sahib Gurdwara Bangla Sahib for the well beings of Indians stranded in Ukraine

दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन

Mon, 28 Feb 2022 02:10 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 28 Feb 2022 02:10 PM IST
सार

डीएसजीएमसी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए गुरुद्वारा बंगला साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब के 'श्री अखंड पाठ साहिब' के पाठ का आयोजन किया।

विज्ञापन
DSGMC organises a Shri Akhand Path Sahib Gurdwara Bangla Sahib for the well beings of Indians stranded in Ukraine
गुरुद्वारा बंगला साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के दौरान - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच में बीते चार दिनों से जंग जारी है। इसी बीच वहां कई भारतीय फंसे हुए हैं। इनमें कुछ स्वदेश लौट आए हैं और भारतीयों की बड़ी संख्या अभी भी अपने देश वापस लौटने के इंतजार में है। इसको लेकर केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है। सोमवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए गुरुद्वारा बंगला साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब के 'श्री अखंड पाठ साहिब' के पाठ का आयोजन किया।

विज्ञापन


इस दौरान डीएसजीएमसी के उपाध्यक्ष आत्मा सिंह लुबाना ने बताया कि कमेटी की तरफ से अरदास की गई है कि यूक्रेन संकट जल्द से जल्द से समाप्त हो जाए। यूक्रेन के पास की सीमाएं खोली जानी चाहिए। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे नागरिकों को वहां कोई समस्या न हो और उन्हें जल्द ही भारत लाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उधर, यूक्रेन ने रूस को पिछले चार दिनों से कीव के बाहर रोक कर रखा है। इस बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि, अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए सबसे कठिन होने वाले हैं। वहीं जी 7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बात की। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देश यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे। रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed