फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   drunk friend killed by attacking his head with brick In Greater Noida

Greater Noida: शराब पीने के दौरान हुई झगड़ा, साथी ने सिर पर ईंट से हमला कर की हत्या; दोनों बिहार के रहने वाले

Wed, 15 Jan 2025 10:37 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 15 Jan 2025 10:37 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन आम्रपाली वेरोना हाइट्स प्रोजेक्ट में एक श्रमिक ने साथी के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। दोनों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
drunk friend killed by attacking his head with brick In Greater Noida
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट की निर्माणाधीन आम्रपाली वेरोना हाइट्स प्रोजेक्ट में एक श्रमिक ने साथी के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। दोनों के बीच शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


ग्रेनो वेस्ट में आम्रपाली वेरोना हाइट्स प्रोजेक्ट पर निर्माण कार्य चल रहा है, जहां बिहार के बेगूसराय निवासी सुमित झा और नीरज भी काम करते हैं। सोमवार रात दोनों एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी। पुलिस ने बताया कि तभी नीरज ने सुमित के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


घायल होने पर सुमित जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को सुमित की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एसीपी ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर लिया हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed