{"_id":"633202a51fa5a8048b56cfb6","slug":"drunk-elder-brother-fighting-with-sister-in-law-younger-brother-shot-him-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उबैर ने किया मुर्शीद का कत्ल: नशे में भाभी से लड़ रहा था बड़ा भाई, छोटे ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उबैर ने किया मुर्शीद का कत्ल: नशे में भाभी से लड़ रहा था बड़ा भाई, छोटे ने मारी गोली
Tue, 27 Sep 2022 01:21 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:21 AM IST
सार
पूछताछ के दौरान आरोपी उबैद ने खुलासा किया है कि वारदात के समय वह अपनी पत्नी से शराब के नशे में झुगड़ा कर रहा था। उसने पत्नी को डराने के लिए पिस्टल निकाली। जिसके बाद मुर्शीद बीच-बचाव करने लगा। इस बीच उबैद से गोली चली जो सीधे मुर्शीद के सीने में जा लगी।
विज्ञापन
उबैर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य जिला के कमला मार्केट इलाके में रविवार तड़के भाई को गोली मारने वाले आरोपी भाई को स्पेशल स्टाफ ने दबोच लिया है। पुलिस ने बड़े भाई मुर्शीद (34) को गोली मारने वाले आरोपी भाई उबैद (27) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व सात कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी उबैद ने खुलासा किया है कि वारदात के समय वह अपनी पत्नी से शराब के नशे में झुगड़ा कर रहा था। उसने पत्नी को डराने के लिए पिस्टल निकाली। जिसके बाद मुर्शीद बीच-बचाव करने लगा। इस बीच उबैद से गोली चली जो सीधे मुर्शीद के सीने में जा लगी। वारदात के बाद आरोपी खुद ही भाई को अस्पताल छोड़कर पकड़े जाने के डर से फरार हो गया। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त श्वेता चौहान ने बताया कि रविवार तड़के शाहगंज चौक के पास एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि सीने में गोली लगने के बाद मुर्शीद को अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया था। छानबीन के दौरान उबैद का पता चला। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए फौरन लोकल पुलिस के अलावा जिले के स्टाफ इंचार्ज संदीप गोदारा व अन्यों की टीम को लगाया गया। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी मुस्तफाबाद इलाके में अपने किसी जानकार के यहां छिपा हुआ है। सूचना के बाद सोमवार को टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने कुछ समय पूर्व प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
लेकिन शादी के बाद से दोनों बीच विवाद चल रहा था। उबैद की पत्नी ने उसके खिलाफ पुलिस से शिकायत भी की हुई थी। घटना वाले दिन देर रात को दोनों पति-पत्नी झगड़ा कर रहे थे। उसी दौरान धोखे से उबैद से गोली चल गई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी पिस्टल कहां से लाया। फिलहाल अस्पताल में भर्ती मुर्शीद की हालत में सुधार हुआ है।