फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunk driver hits three sisters in Noida s Sadarpur one dead

दर्दनाक: नशे में धुत कार चालक ने तीन बहनों को कुचला, छह वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम, दो घायल

Tue, 29 Nov 2022 02:37 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 29 Nov 2022 02:37 AM IST
सार

सदरपुर के खजूर कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार की पत्नी पुष्पा तीन बेटियों रिया (6), अनु (15) और अंकिता (18) के साथ रविवार शाम पैदल सोम बाजार जा रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत कार सवार ने तीनों बहनों को कुचल दिया था। तीनों को सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार को रिया की मौत हो गई।

विज्ञापन
Drunk driver hits three sisters in Noida s Sadarpur one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सदरपुर के सोम बाजार में नशे में धुत कार चालक की टक्कर से घायल तीन बहनों में से एक की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, दूसरी की हालत में सुधार है, जबकि तीसरी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उधर, हादसे के बाद आरोपी कार चालक फरार है। उसके दो साथियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कार मालिक के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन


सदरपुर के खजूर कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार की पत्नी पुष्पा तीन बेटियों रिया (6), अनु (15) और अंकिता (18) के साथ रविवार शाम पैदल सोम बाजार जा रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत कार सवार ने तीनों बहनों को कुचल दिया था। तीनों को सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान सोमवार को रिया की मौत हो गई। अनु की हालत में सुधार हो रहा है जबकि अंकिता को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। एसीपी रजनीश वर्मा का कहना है कि मामले में आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। बच्चियों के पिता नरेंद्र कुमार रंगाई-पुताई का काम करते हैं। रिया की मौत के बाद घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन


कार में शराब पीने की लगातार शिकायतें
सदरपुर में जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस वक्त स्विफ्ट डिजायर कार में चार युवक सवार थे। चारों युवक कार में शराब पी रहे थे। लोगों का आरोप है कि सोम बाजार के आसपास कार में शराब पीकर चलना आम बात है और इस तरह की लगातार घटनाएं होती है। कई बार पुलिस से शिकायत की गई लेकिन अब भी इस तरह की हरकत पर लगाम नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में धुत कार चालक ने पिकअप में मारी टक्कर
नोएडा इस्कॉन मंदिर के सामने एलिवेटेड रोड पर रविवार सुबह तेज रफ्तार होंडा सिटी कार चालक ने बोलेरो पिकअप में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप में रखा माल और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गाजियाबाद के खोड़ा काॅलोनी के गिरीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वैदपुरा से सामान लोड कर उनकी पिकअप गुरुग्राम जा रही थी। एलिवेटेड रोड पर पीछे से आए कार चालक ने वाहन में टक्कर मार दी। आरोप है कि कार में दो युवक और एक युवती सवार थी।सभी शराब के नशे में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed