फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drunk driver drives away car after asking for car papers in Faridabad

Faridabad: गाड़ी के पेपर मांगने पर ड्राइवर ने भगाई कार, 50 मीटर तक पुलिसकर्मी को घसीटा; कूदकर बचाई जान

Sat, 22 Jun 2024 05:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Jun 2024 05:14 PM IST
सार

हरियाणा के फरीदाबाद में नशे में धुत कार चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ड्राइवर कार को तेजी से भगाता है। इस दौरान अन्य लोग कूद कर अपनी जान बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
Drunk driver drives away car after asking for car papers in Faridabad
कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने एक कार चालक से कागजात मांगे। इस दौरान नशे में धुत ड्राइवर ने कार की स्पीड बढ़ा दी। कार के अंदर भी कई लोग बैठे थे, जिनकी जान की परवाह न करते हुए कार चालक गाड़ी भगाने लगा। वहीं, ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान वह भी 50 तक घसीटता हुआ चला गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


हालांकि किसी तरह पुलिसकर्मी ने अपनी जान को जोखिम में डालकर चालक पर काबू पा लिया। इस दौरान कार में सवार दूसरे व्यक्तियों ने कूद कर अपनी जान बचाई। इस हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल हाईवे नंबर-19 स्थित बल्लभगढ़ बस स्टैंड के पास शुक्रवार शाम को चालक मान सिंह भरतपुर के लिए सवारियां बैठा रहा था। कार सड़क के बीच में खड़ी कर सवारियां भर रहा था, जिससे सड़क पर चलने वाले वाहनों को परेशानी हो रही थी। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई प्रेम प्रकाश ने कार चालक मान सिंह से कार के कागजात मांगे। कागजात मांगने पर कार चालक व ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच बहस हो गई। 

इसके बाद चालक मान सिंह कार को भगाने की कोशिश करने लगा। उसे रोकने के लिए एएसआई प्रेम प्रकाश चालक की सीट पर लटक गया। चालक तेज रफ्तार से कार को भगाने लगा, तो कार डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। इसके बाद पुलिसकर्मी ने चालक के पास लगी इमरजेंसी ब्रेक से कार को रोक दिया। 


कार चालक पुलिस को करीब 50 मीटर तक घसीट कर कार सहित ले गया। कार रुकने के बाद चालक मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कार में बैठी चार सवारियां ने अपनी जान चलती गाड़ी से उतर कर बचाई। पुलिस के अनुसार चालक नशे की हालत में था।

घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसके अनुसार चालक कार को भगाने का प्रयास करता है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार की खिड़की पर चढ़ जाता है। इसके बाद कार रोड पर डिवाइडर से भी टकराती है। चलती कार में ही पुलिसकर्मी व ड्राइवर में हाथापाई होती है। इस बीच कार में सवार व्यक्ति भी एक-एक कार से कूदने उतरने लगती हैं। अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से कार को रोककर चालक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed