{"_id":"2dd83398c3ba50d9618e4b7517f1084c","slug":"drugs-from-the-1-18-million-from-foreign-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.18 करोड़ की ड्रग संग पकड़ी गई विदेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.18 करोड़ की ड्रग संग पकड़ी गई विदेशी
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Apr 2015 09:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने रविवार रात इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एक विदेशी महिला के कब्जे से 17.22 किलोग्राम प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद की है। महिला ने ड्रग्स के पैकेट को लैपटॉप बैग, क्रिकेट के एल्वो गार्ड और जूते में छुपा कर रखा था। सीआईएसएफ ने आरोपी महिला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हवाले कर दिया है। ब्यूरो के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब 11:30 बजे एक विदेशी महिला दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। संदिग्ध हालत में देखकर सीआईएसएफ की सर्विलांस टीम ने एक्सरे मशीन पर मौजूद जवानों को महिला के सामान की गंभीरता से जांच करने के लिए कहा। जांच के दौरान जवानों को महिला के लैपटॉप से 16 पैकेट मिले, जिनमें पाउडर भरा हुआ था।
विज्ञापन
सीआईएसएफ अधिकारियों को ड्रग्स होने का शक हुआ और उन लोगों ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ब्यूरो के अधिकारियों ने पॉकेट में मिले पाउडर को प्रतिबंधित ड्रग्स बताया। पूछताछ में महिला की पहचान साउथ अफ्रीका की रहने वाली लैनेटे नोसिफो(22) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि लैनेटे टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। उसे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से अदिसबाबा जाना था।
विज्ञापन