{"_id":"5c7ec52cbdec22146453604c","slug":"drug-controller-of-india-issued-notice-to-johnson-and-johnson-company-in-advertising-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञापन मामले में जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की बढ़ी मुश्किलें, ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन मामले में जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की बढ़ी मुश्किलें, ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया का नोटिस
Wed, 06 Mar 2019 05:46 AM IST
Priyesh Mishra
परीक्षित निर्भय, दिल्ली
परीक्षित निर्भय, दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 06 Mar 2019 05:46 AM IST
विज्ञापन
जॉनसन एंड जॉनसन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। केंद्रीय ड्रग कंट्रोलर ने झूठे दावों का हवाला देते हुए विज्ञापन छपवाने पर कंपनी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। सात दिन के अंदर कंपनी से इस पर जवाब मांगा है। अगर समय पर जवाब नहीं मिला तो ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट-1940 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इतना ही नहीं सूत्रों का कहना है कि कंपनी ने भारत में बगैर किसी अनुमति के टेलकम पाउडर का निर्माण भी शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि सरकार द्वारा परीक्षण करने के बाद उसके उत्पादों में कैंसर कारक एस्बेस्टस नहीं मिला है। इसके बाद कंपनी ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी और महाराष्ट्र के मुलुंड में स्थित फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू किया है। सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएसओ) को इसके बारे में जानकारी तक नहीं है।
मंगलवार देर शाम ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया डॉ. एस. ईश्वर रेड्डी ने जारी किए नोटिस में लिखा है कि कुछ दिन पहले जॉनसन एंड जॉनसन के टेलकम पाउडर के सैंपल विभाग ने एकत्रित कर जांच के लिए भेजे हैं। सैंपल की रिपोर्ट भी कंपनी को भेजी जा चुकी है, बावजूद इसके कई समाचार पत्रों में जॉनसन एंड जॉनसन की ओर से बेबी पाउडर यानी टेलकम पाउडर को सुरक्षित बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन के जरिये कंपनी ने दावा किया है कि सरकारी की प्रयोगशाला ने टेलकम पाउडर में कैंसर कारक पदार्थ के नहीं होने की पुष्टि की है, जबकि सरकारी प्रयोगशाला की रिपोर्ट का विज्ञापन करना कानूनन अपराध है।