{"_id":"64a246a45cf1642cbf03eee5","slug":"drone-spotted-over-prime-minister-narendra-modi-residence-delhi-police-on-lookout-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पीएम मोदी के आवास के ऊपर देखा गया ड्रोन, SPG और पुलिस में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पीएम मोदी के आवास के ऊपर देखा गया ड्रोन, SPG और पुलिस में मचा हड़कंप, तलाश में जुटी एजेंसियां
Mon, 03 Jul 2023 09:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Jul 2023 09:38 AM IST
सार
प्रधानमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन दिखने की खबर से हड़कंप मच गया। एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दिल्ली इलाके बड़े अधिकारी और भारी फोर्स ड्रोन की तलाश में जुट गई। हालांकि अभी तक ड्रेन मिल नहीं पाया था।
विज्ञापन
PMO South Block
- फोटो : Youtube
विस्तार
प्रधानमंत्री आवास के ऊपर सोमवार सुबह ड्रोन उड़ने की खबर से हड़कंप मच गया। एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचना दी, सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब पांच बजे एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दिल्ली इलाके बड़े अधिकारी और भारी फोर्स ड्रोन की तलाश में जुट गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक ड्रेन मिल नहीं पाया था।
पुलिस ड्रोन की तलाश में जुटी है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास और उसके आसपास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है। दरअसल, सोमवार की सुबह एनडीडी कंट्रोल रूम को पीएम आवास के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के बारे में सूचना मिली थी।
विज्ञापन
आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) से भी संपर्क किया गया, उन्हें भी पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली।

नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ हेमंत तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के ऊपर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने की जानकारी मिली थी। सुबह 5:30 बजे एसपीजी ने पुलिस से संपर्क किया था। फिलहाल जांच जारी है।