फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Drizzle increased humidity in Delhi maximum temperature was 35.2 degrees Celsius

Weather Update: बूंदाबांदी ने बढ़ाई उमस, 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Sat, 17 Aug 2024 01:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 17 Aug 2024 01:59 AM IST
सार

मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
Drizzle increased humidity in Delhi maximum temperature was 35.2 degrees Celsius
दिल्ली में बारिश का अलर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में शुक्रवार को बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई। इससे लोग चिपचिपी गर्मी के साथ उमस भरी गर्मी से दिनभर परेशान रहे। बूंदाबांदी होने से शुक्रवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, दिनभर बादलों व सूरज की लुकाछिपी का खेल चला। देर शाम बूंदाबांदी हुई। इससे उमस और बढ़ गई। शाम पांच बजे तक पूसा व पीतमपुरा में 0.5 बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 100 से 65 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोदी रोड में 34 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, लोदी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर व रिज में 34.2 और पालम में 33.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

संतोषजनक श्रेणी में हवा
राजधानी में हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 63 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में एक्यूआई 64, गाजियाबाद में 68, गुरुग्राम में 82 व ग्रेटर नोएडा में 121 एक्यूआई रहा।

शुक्रवार को दिल्ली का तापमान
अधिकतम तापमान -35.2 - डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान -25.3 - डिग्री सेल्सियस

शनिवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
अधिकतम तापमान - 35 - डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान - 26 - डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed